कोरबा

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना पर नया अपडेट, ई-केवाईसी नहीं तो बंद होगा लाभ! इस जिले में 30 जून तक लगेंगे शिविर

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए राज्य शासन ने बड़ा फैसला लिया है। योजना का लाभ निरंतर बनाए रखने के लिए अब सभी हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
2 min read
Apr 10, 2026
Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana: ई-केवायसी नहीं कराया तो रुक सकती है राशि(photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना लागू होने के बाद प्रदेश सरकार पहली बार बड़े पैमाने पर हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन कर रही है। हितग्राहियों की पहचान और विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए वार्डों में शिविर लगाई जा रही है। योजना का लाभ मिलती रहे इसके लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।

इसकी जानकारी कोरबा जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। बताया गया है कि जिले में दो लाख ९५ हजार ७०६ महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। सभी हितग्राहियों की ई- केवाईसी की जा रही है। नौ अप्रैल 2026 की स्थिति में दो लाख 74 हजार 432 महिलाओं की ई- केवाईसी होनी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।

30 जून तक लगाई जाएगी शिविर

ई-केवाईसी 30 जून तक शिविरों के माध्यम से की जाएगी। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले हितग्राहियों के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक संबंधित परियोजना कार्यालय में विशेष व्यवस्था से की जाएगी। सभी हितग्राहियों से कहा गया है कि, वे अपने पास के केंद्र जैसे सीएससी, लोक सेवा केंद्र या आंगनवाड़ी केंद्र में आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें।

जिला प्रशासन ने कहा है कि ई-केवाईसी नि:शुल्क

महिला हितग्राहियों से किसी भी प्रकार से शुल्क नहीं ली जाएगी। हितग्राहियों को केन्द्र तक आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे। यदि कोई हितग्राही निर्धारित समय अवधि में ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो भविष्य में मिलने वाले लाभ से वंचित किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विभाग के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी सम्पर्क किया जा सकता है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया निशुल्क है। इसके लिए किसी का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

महतारी वंदन योजना की राशि बनी वर्किंग कैपिटल, ममता ने बनाया बिजनेस मॉडल- छत्तीसगढ़ सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ (Mahtari Vandan Yojana) आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक बिजनेस मॉडल की तरह काम कर रही है। अम्बिकापुर के मिशन चौक की रहने वाली ममता जायसवाल ने इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग घर खर्च के बजाय अपने छोटे से व्यवसाय को विस्तार देने में किया है… पूरी खबर पढ़े

2 लाख 40 हजार महिला हितग्राहियों को बड़ा झटका! फिर से करवाना होगा E-KYC- महतारी वंदन योजना के तहत लाभ ले रहीं महिलाओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने इसके लिए 30 जून तक की अंतिम तिथि निर्धारित की है। जिले में करीब 2 लाख 54 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
10 Apr 2026 05:56 pm
Published on:
10 Apr 2026 05:56 pm