कोरबा

20 घंटे बाद बदली गई मेन राइजिंग पाइप, पानी के लिए टैंकरों के भरोसे रहे लोग

- संजयनगर ओवरहेड टैंक से जुड़े 8 वार्ड में रही परेशानी - रविवार की शाम शारदाविहार रेलवे क्रासिंग के समीप क्षतिग्रस्त हो गई थी लाइन

2 min read
Apr 23, 2018

कोरबा . क्षतिग्रस्त मेन राइजिंग पाइपलाइन को 20 घंटे बाद दुरूस्त किया जा सका। संजयनगर ओवरहेड टैंक से जुड़े 8 वार्डों के लोग दिनभर पानी के लिए परेशान रहे। पानी के लिए निगम ने सभी वार्डों में टैंकरों की व्यवस्था कराई। लेकिन खपत की तुलना में आपूर्ति कम रही। रविवार की शाम शारदाविहार रेलवे क्रासिंग के समीप मेन राइजिंग पाइपलाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे पानी सड़क पर बहने लगा था।

निगम अमले ने आनन-फानन में आपूर्ति रोककर लाइन को दुरूस्त करने का काम शुरू किया। लेकिन रात होने की वजह से इसमें परेशानी हुई। इसके बाद सुबह निगम का पूरा अमला इसे सुधारने के लिए पहुंचा। जेसीबी मशीन से सड़क को खोदी गई।लगभग पांच फीट खोदने के बाद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बाहर निकाला गया। पूरा एक पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। गौरतलब है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन पुरानी है। जिससे अभी ओवरहेड टंकियों को आपूर्ति कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

#Topic Of The Day – न्यूनतम मजदूरी और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं सीएसईबी के ठेका श्रमिक

नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के बाद अभी इससे पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। जिस जगह पर पाइपलाइन फूटी वहां पहले भी इस तरह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दिनभर निगम अमला लाइन को बदलने में लगा रहा। दोपहर लगभग दो बजे पाइपलाइन दुरूस्त हो सकी। इधर सोमवार को दिनभर पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। संजयनगर ओवरहेड टंकी में जितना भी पानी था उसे सोमवार की सुबह सप्लाई किया गया। इस टंकी से पुराने शहर की आठ वार्ड जुड़ी हुई है। जिनमें दो को छोड़कर शेष सभी बस्ती क्षेत्र है। इन मोहल्ले में लोग पूरी तरह निगम के पानी पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे वार्डों में पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी।

संकरी गली वाले इलाकों में नहीं पहुंच सका टैंकर
इधर लोगों को यह भी परेशानी झेलनी पड़ी कि उनके मोहल्ले तक टैंकर नहीं पहुंच सका। दरअसल पुराने शहर में कई ऐसी बस्तियां जहां की सड़कें बेहद संकरी है। घनी बस्तियेां के भीतर टैंकर नहीं पहुंच पाता है। ऐसे जगहों पर लोगों को पानी के लिए सबसे अधिक जहदोजहद करना पड़ा। घर से काफी दूर चलकर लोग सिर्फ पीने का पानी ही ले जा सके। ऐसी बस्तियों में देवांगनपारा, पटेलपारा, चौहानपारा, आदिले मोहल्ला, धनवार मोहल्ला, मोची मोहल्ला सहित अन्य जगह परेशानी रही।

ये भी पढ़ें

नेशनल लोक अदालत में इतने प्रकरणों का हुआ निराकरण, दोनों पक्षों को दी गई समझाईश
Published on:
23 Apr 2018 08:38 pm
Also Read
View All