ठेका श्रमिकों की वेतन के अतिरिक्त समस्याओं में सबसे अहम है मूलभूत सुविधाएं न मिलना। पॉवर प्लांट के कई खतरनाक एरिया में जाने वाले ठेका श्रमिकों को केन्द्र, राज्य व सीएसईबी प्रबंधन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप उपकरण नहीं दिये जाते हैं। उन्हें ऐसे जोन में अनुकूल माहौल नहीं मिल पाता है और ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। उप महामंत्री राठौर ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है। हाल ही में प्रबंधन संग मीटिंग करके इन मुद्दों को रखा गया है और अगर जल्द समाधान नहीं होता है तो आंदोलन के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचता है।