न्यायालय परिसर में सभी संबंधित विभाग विद्युत, नगर निगम एवं प्रमुख बैंकों के द्वारा स्टॉल लगाये गये थे। कोरबा जिले में कुल 15 खण्डपीठ का गठन किया गया था। कोरबा के लायनेंस क्लब आफ कोरबा एवं कपिलेश्वर महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण अंचल से आये हुये पक्षकारों के लिये स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। जिसमें लायनेस अध्यक्ष सुमन सोनी, पूर्व डि. सी.ई.ओ. भगवती अग्रवाल, कपिलेश्वर महिला मंडल की संरक्षिका सुझा झा, महिला मंडल की अध्यक्ष, सुनीता तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।