कोरबा

CG Utility News : बैंकों में आज निपटा लें अपने काम, बुधवार-गुरुवार को स्टाफ रहेगा हड़ताल पर

कर्मचारी संगठनों ने की देश व्यापी हड़ताल की घोषणा

2 min read
May 29, 2018
कर्मचारी संगठनों ने की देश व्यापी हड़ताल की घोषणा

कोरबा . वेतन में महज दो फीसदी वृद्धि के विरोध में 30 व 31 मई को दो दिन देश के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रहेगी।

इस हड़ताल में कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी शामिल रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए ऊर्जाधानी में मंगलवार को बैंकों में लोगों की भारी भीड़ रही और वे अपने काम निपटाने में व्यस्त रहे। इन दो दिनों में एटीएम में भी पैसा नहीं डाला जाएगा। इसलिए परेशानी और भी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें

#PatrikaChangemakers : अब अभियान में महिला समूहों के साथ होगी चर्चा, छत्तीसगढ़-एमपी और राजस्थान में एक साथ 31 मई को लिया जाएगा संकल्प

औद्योगिक नगरी कोरबा के लिए बैंकों की हड़ताल किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है,क्योंकि यहां बालको, एनटीपीसी ,एसईसीएल से लेकर कई बड़े प्रतिष्ठान हैं और इनका प्रतिदिन लाखों-करोड़ों लेनदेन होता रहता है। व्यापारियों का भी व्यवसाय काफी बड़ा है और वे इस प्रकार की हड़ताल से काफी परेशान हो जाते हैं। विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

सरकारी बैंकों के हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों ने 30 और 31 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल से बिजनेस और इंडस्ट्री पर भी विपरीत असर पड़ेगा।


बैंक यूनियनों के मुताबिक, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने उनके वेतन में सिर्फ दो फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव है, जिसे पांच मई को हुई आईबीए की बैठक में लाया गया था। इसमें 31 मार्च 2017 तक वेज बिल कॉस्ट में दो फीसदी के इजाफे का प्रावधान है, लेकिन बैंक यूनियन ने प्रस्ताव का विरोध किया है।


इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए बिलासपुर संभाग के सचिव ललित अग्रवाल ने कहा कि बैंकों को जो नुकसान हो रहा है, इस नुकसान के लिए बैंक कर्मचारी जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन वर्ष से बैंक कर्मचारियों ने जन-धन, नोटबंदी, मुद्रा योजना और अटल पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वेतन प्रावधान में आईबीए ने 15 फीसदी के वेतन इजाफे का प्रस्ताव दिया था। यह नवंबर 1, 2012 से 31 अक्टूबर, 2017 के बीच की अवधि के लिए था। पिछले वेतन प्रावधान में आईबीए ने 15 फीसदी के वेतन इजाफे का प्रस्ताव दिया था। यह नवंबर 1, 2012 से 31 अक्टूबर, 2017 के बीच की अवधि के लिए था।


आज घंटाघर में करेंगे प्रदर्शन
बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी इस हड़ताल को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मंगलवार की शाम छह बजे घंटाघर चौक कोरबा में प्रदर्शन करेंगे। एसबीआई अधिकारी संघ के बिलासपुर अंचल के सहायक सचिव एसके रजक ने बताया कि इस हड़ताल में देश के सभी राष्ट्रीयकृत बंैकों में हड़ताल रहेगी।

ये भी पढ़ें

CG Public opinion : झोपड़ी में बसे भिक्षुकों के लिए निगम ने बनाया है फ्लैट, झुलसाने वाली गर्मी सर पर लेकिन आठ से आवंटन कि प्रक्रिया है लंबित

Published on:
29 May 2018 04:51 pm
Also Read
View All