8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#PatrikaChangemakers : अब अभियान में महिला समूहों के साथ होगी चर्चा, छत्तीसगढ़-एमपी और राजस्थान में एक साथ 31 मई को लिया जाएगा संकल्प

शव्यापी अभियान में लगातार नयी-नयी गतिविधियां हो रही

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

May 29, 2018

शव्यापी अभियान में लगातार नयी-नयी गतिविधियां हो रही

शव्यापी अभियान में लगातार नयी-नयी गतिविधियां हो रही

कोरबा . राजनीतिक शुचिता के लिए पत्रिका समूह की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान में लगातार नयी-नयी गतिविधियां हो रही हंै।

इसी क्रम में अब अगले चरण में 31 मई को छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में महिला समूहों के साथ चर्चा होगी। इस चर्चा में समाज में सक्रिय विभिन्न महिलाओं के साथ चर्चा कर राजनीतिक शुचिता अभियान को और तेज किया जाएगा। इन आयोजनों में महिलाएं राजनीतिक शुचिता का संकल्प भी लेंगे।

प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम तीन बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों में चेंजमेकर और वालंटियर की मदद ली जाएगी ताकि इस आयोजनों को और अधिक बेहतर बना सकें। ऊर्जाधानी की बात करें तो 31 मई को कोरबा पत्रिका कार्यालय में महिला समूहों के साथ राजनीतिक शुचिता पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें शहर में सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को खासतौर पर बुलाया जा रहा है, जो राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण और इससे समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी अपनी बात रखेंगे।

ऊर्जाधानी में राजनीतिक शुचिता अभियान के तहत अब तक चेंजमेकर व वालेंटियर बनाने का काम पूरा हो चुका है सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग का भी आयोजन किया जा चुका है। कोरबा जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में कोरबा, रामपुर, कटघोरा और पाली-तानाखार में सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों ने राजनीतिक शुचिता के इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बातें रखी।

Read more : CG Public opinion : झोपड़ी में बसे भिक्षुकों के लिए निगम ने बनाया है फ्लैट, झुलसाने वाली गर्मी सर पर लेकिन आठ से आवंटन कि प्रक्रिया है लंबित

इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी हिस्सा लेकर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं कि वर्तमान में राजनीतिक में अपराध व धनबल का इतना अधिक बोलबाला हो गया है कि आम आदमी में चुनाव नहीं लड़ सकता है,

इसलिए बदलाव लाना जरूरी हो गया है ताकि स्वच्छ व ईमानदार छवि के लोग भी आगे आएंग और राजनीतिक बदलाव के वाहक बनें। इसके लिए एक सुझाव यह भी है कि दूर से वर्तमान राजनीति को कोसने वाले ईमानदार छवि के लोग भी आगे आएं और खुद राजनीति में हाथ आजमाएं,

तभी हम सही मायनों में राजनीतिक में अच्छा बदलाव लाने के वाहक बन सकते हैं। पत्रिका समूह की ओर से आने वाले दिनों में अभी और इसी प्रकार की गतिविधियां की जाएंगी और अधिक से अधिक लोगों को राजनीतिक शुचिता के अभियान में जोड़ा जाएगा।