
राखड़ परिवहन का विरोध
कोरबा . राखड़ परिवहन का विरोध करना आम आदमी पार्टी के सदस्य व अधिवक्ता अब्दुल नफीस को भारी पड़ गया। पुलिस ने रास्ता जाम करने के आरोप में अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ भी शांति भंग करने का केस दर्ज किया गया है। हालांकि धारा जमानती होने से पुलिस ने अब्दुल को रिहा कर दिया है।
ढेंगुरनाला पुल के पास 9.35 हेक्टेयर में डेम बनाकर बिजली कंपनी लालघाट के पास स्थित बांध से राखड़ लाकर डाल रही है। इस काम को ठेके पर दिया गया है। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल ने शर्तें निर्धारित की है। इसके अनुसार राखड़ का परिवहन रात में हाइवा पर तिरपाल से ढक कर किया जाना है।
सड़क पर पानी का छिड़काव भी किया जाना है। लेकिन ठेकेदार रात के बजाय सोमवार को दिन में हाइवा पर राख लोडकर परिवहन करते पकड़ा गया। इसका विरोध करने के लिए अब्दुल नफीस ने हाइवा को रोक दिया। गाड़ी के सामने बैठ गए। घटना की सूचना पर बालकोनगर, रामपुर और सीएसईबी और मानिकपुर चौकी से पुलिस टीम पहुंची।
नफीस को सड़क से हटाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने उठने से मना कर दिया। हंगामा बढऩे पर पुलिस ने नफीस को गिरफ्तार कर उन पर रास्ता रोकने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नफीस के दो समर्थकों को भी शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
नफीस ने शर्तों के उल्लंघन की शिकायत कलेक्टर और पर्यावरण विभाग से भी की थी। लेकिन पर्यावरण के अधिकारी ने गंभीरता नहीं दिखाई। इससे स्थिति निर्मित हुई।
--------------------
भाजपा बालको मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान
कोरबा. सोमवार को बालको मंडल द्वारा परसाभाठा चौक के पास स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। चन्द्रशेखर आजाद की परसाभाठा चौक के पास प्रतिमा लगायी गई है जिसके आस पास फैली गंदगी की सफाई की गई। साथ ही चंद्रशेखर आजात की प्रतिमा को नहलाकर धूल साफ किया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष आलोक सिंह, मंडल महामंत्री राजकुमार अग्गेय, लुकेश्वर चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा गजेन्द्र मानसर, उपाध्यक्ष जय राठौर, मंत्री समपत यादव, आलोक तिवारी, ओंकार सिंह, नरेश सिंह, राजू राव, लीलाधर श्रीवास, केवी सान्डिल, राथेश्याम चौरसिया, मनोज भारिया, जयराम यादव, रामशरण शर्मा, संजू धु्रर्वे, राजकुमार यादव, राजू खान, शम्भु नाथ कुशवाहा, शांता यादव, शांतनू यादव आदि उपस्थित थे।
Published on:
28 May 2018 09:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
