कोरबा

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, जोरदार आवाज से इलाके में मची हलचल, मौके पर लगी लोगों की भीड़

CG Accident News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष चौक–घंटाघर मार्ग पर बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।
less than 1 minute read
Oct 30, 2025
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई (फोटो सोर्स- पत्रिका)
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Accident News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष चौक–घंटाघर मार्ग पर बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जानकारी के अनुसार शाम लगभग 4:30 बजे कार क्रमांक सीजी 12 बीएस 1414 तेज रफ्तार में सुभाष चौक की ओर से घंटाघर की दिशा में जा रही थी। इस दौरान अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के दुकानदार और राहगीर आवाज सुनते ही बाहर निकल आए। रफ्तार अधिक होने के कारण कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक पहिया डिवाइडर पर लगे लोहे के रॉड को पार कर गया।

CG Accident News: हादसे के बाद लोगों की जुटी भीड़

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इसकी वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारू कराया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
30 Oct 2025 12:13 pm
Published on:
30 Oct 2025 12:13 pm