कोरबा

सूने मकान का ताला तोड़कर सामान ले गए चोर, दीपावली का त्योहार मनाने सारागांव गया था परिवार

- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

less than 1 minute read
Nov 05, 2018
सूने मकान का ताला तोड़कर सामान ले गए चोर, दीपावली का त्योहार मनाने सारागांव गया था परिवार

कोरबा. बालको के परसाभाठा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सूने मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी कर ली। परिवार के लोग दीपावली त्योहार मनाने सारागांव गए हुए थे। इधर चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया।

वहीं ग्राम भैरोताल के एक मकान में चोरी हुई है। चारों ने मकान से दो नग मोबाइल, चांदी की पैरपट्टी व तीन हजार रुपए नगदी पार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कुसमुंडा थाना अंतर्गत मध्य रात्रि हुई है। ग्राम भैरोताल कंवरपारा में सुरेंद्र सिंह कंवर परिवार के साथ निवास करता है। वह दीपका प्रोजेक्ट में नौकरी करता है। उसके मकान में दीवाली की सफाई चल रही थी।

ये भी पढ़ें

तेरस पर बाजार में खूब बरसा धन, सौ करेाड़ से अधिक का कारोबार

साफ-सफाई के कारण घर का सामान बिखरा पड़ा था। शनिवार को परिवार के लोग रात ११ बजे खाना खाकर दरवाजा खुला छोड़कर सो गए थे। रविवार की सुबह करीब तीन बजे सुरेंद्र की आंख खुली। इस दौरान कुछ लोग घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। सुरेंद्र ने शोर मचाया।

इस बीच चोर दीवार फांदकर भाग गए। आवाज सुनकर नौकर दीना पटेल और सुरेंद्र ने चोरों का पीछा किया और कुछ दूर तक दौड़ाया, लेकिन चोर को पकडऩे में सफलता नहीं मिला। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वापस लौटकर घर का सामान देखा। कूलर के ऊपर रखा दो मोबाइल, दो नग सिम व लेडिस पर्स में रखे चांदी की पैरपट्टी, तीन हजार रुपए नगद पार हो गए थे। इसके उपरांत सुरेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें

विधायक उइके के काफिले को ग्रामीणों ने रोका, लाठी-डंडे से गाडिय़ों में की तोडफ़ोड़, पढि़ए पूरी खबर…
Published on:
05 Nov 2018 10:10 pm
Also Read
View All