कोरबा

Breaking : दशगात्र में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 12 घायल

- पांच लोगों को आई गंभीर चोटें

less than 1 minute read
Nov 09, 2018
Breaking : दशगात्र में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 12 घायल
दशगात्र में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 12 घायल

कोरबा. दशगात्र में शामिल होने जा रहेे ग्रामीणों की पिकअप पेड़ से टकरा गई। इसमें १० से १२ ग्रामीण घायल हो गए। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार शाम करीब छब बजे की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना पसान थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के पास हुई। तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकरा गई। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव गुरुद्वारी से ग्रामीण एक पिकअप पर सवार होकर धवलपुर जा रहे थे। पिकअप पर १५ से २० ग्रामीण सवार थे। ग्राम रामपुर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें पिकअप सवार १० से १२ ग्रामीण घायल हो गए। पांच लोगों को गंभीर चोट आई है।

हरमंगल सिंह उम्र 60 साल, बैसाखु राम उम्र 45 साल, कुंती बाई उम्र 40 वर्ष, शंकर सिंह उम्र 45 और कुसुम बाई उम्र 50 साल शामिल है। घायल को एम्बुलेंस से कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। घटना का कारण ठंड बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ठंड के कारण चालक गाड़ी को संभाल नहीं सका। गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

Published on:
09 Nov 2018 09:25 pm