11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव जीतने भाजपा ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा, 11 नवंबर से शुरू होगा दौरा, पढि़ए किस तारीख को किसकी सभा

- रामपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ननकीराम कंवर का प्रचार करने आएंगी स्मृति इरानी

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 09, 2018

CHHATTIIONSGARH ELECT

चुनाव जीतने भाजपा ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा, 11 नवंबर से शुरू होगा दौरा, पढि़ए किस तारीख को किसकी सभा

कोरबा. विधानसभा की कोरबा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के फायर ब्रांड नेता योग आदित्य नाथ १४ नवंबर को कोरबा आ रहे हैं। घंटाघर मैदान में योगी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी चालू हो गई है।

भाजपा ने जिले की चारों विधानसभा सीट पर स्टार प्रचारकों को उतारने का निर्णय लिया है। इसमें केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कपड़ा मंत्री व सास भी कभी बहू थी सीरियल में मुख्य भूमिका निभा चुकी स्मृति इरानी, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष, सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कटघोरा के बांकीमोंगरा में कटघोरा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के लिए प्रचार करेंगे।
Read More : राजनीतिक दल चुनाव जीतने अपना रहे हथकंडे, पुलिस ने एक बोलेरो से चार पेटी देशी शराब किया जब्त

11 नवंबर से शुरू होगा दौरा
भाजपा के स्टार प्रचारकों को दौरा ११ नवंबर से चालू हो रहा है। ११ को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी कोरबा के घंटाघर और दीपका में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दीपका में ११ से ११.४५ बजे तक आमसभा करेंगे। कोरबा के घंटाघर में दोपहर १२.१५ से एक बजे आमसभा को लेंगे। उनका हेलीकॉप्टर मुड़ापार हेलीपेड पर उतरेगा। कोरब में तिवारी भाजपा प्रत्याशी विकास महतो व कटघोरा में लखनलजाल देवांगन के लिए मतदाता से वोट मांगेंगे।

कोरबा जिले में भोजपुरी भाषी लोगों की करीब ४५ से ५० हजार आबादी है। कोरबा विधानसभा में ३० से ३५ हजार वोटर हैं। भाजपा प्रत्याशी विकास की जीत में भोजपुरी वोटर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। भाजपा की नजर पूर्वांचल व भोजपुरी वोटर पर है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है।

गृहमंत्री राजनाथ 16 को कटघोरा में
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह १६ को कटघोरा आएंगे। वे कटघोरा में भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।