कोरीया

कुदरगढ़ धाम से देवी का दर्शन कर घर लौटी महिला से 3 युवकों ने किया गैंगरेप

कुदरगढ़ से वह बच्चों के साथ घर लौट आई जबकि पति रुक गया था रिश्तेदार के घर, देर रात युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

2 min read
Gangrape accused arrested
Gangrape accused arrested

बैकुंठपुर. एक महिला अपने पति व बच्चों के साथ 26 मार्च को सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ी देवी मां के दर्शन करने गई थी। वहां से वह रात में बच्चों के साथ वापस घर लौट आई, जबकि उसका पति रिश्तेदार के घर ही रुक गया। महिला किचन में जमीन पर सोई थी। इसी दौरान गांव के ही 3 युवक घुसे और हाथ-पैर व मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद युवकों ने महिला से कहा कि यदि यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। सुबह पति पहुंचा तो महिला ने इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


कोरिया जिले के चरचा थानांतर्गत चरचा घुटरी दफाई निवासी एक महिला ने अपने पति के साथ 27 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ गांव के ही 3 युवकों ने गैंगरेप किया है। महिला ने बताया कि 26 मार्च को वह अपने पति व बच्चों के साथ देवी के दर्शन करने कुदरगढ़ धाम गई थी।

वहां से वह बच्चों के साथ रात करीब 9.30 बजे लौट आई। जबकि पति रिश्तेदार के घर ही रुक गया था। वह खाना खाकर किचन में ही जमीन पर सोई हुई थी। इसी बीच देर रात 2 बजे घुटरी दफाई निवासी राकेश उर्फ बिल्लू पिता हीरा बसोर 20 वर्ष , विजय कुमार पिता स्व. बड़े राघव 25 वर्ष तथा केवला प्रसाद पिता स्व. हीरालाल बसोर 30 वर्ष घर में घुस आए।

इसके बाद उन्होंने उसका पैर-हाथ पकड़कर मुंह दबा दिया। फिर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों यह धमकी देते हुए भाग गए कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। अगले दिन 27 मार्च को जब पति घर पहुंचा तो उसने इसकी जानकारी उसे दी।


पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला की रिपोर्ट पर एसपी विवेक शुक्ला ने एएसपी निवेदिता पाल शर्मा को आरोपियों की धरपकड़ का जिम्मा सौंपा। एएसपी ने चरचा पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों को पकडऩे के लिए लगाया। इसी बीच तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 450, 376, 2(द)506 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकेट्टा, थाना प्रभारी चरचा उप निरीक्षक सुनील सिंह, बीरबल राजवाड़े, प्रधान आरक्षक जीवन, दीपक मिंज, अरुण बडेरिया, आरक्षक अमित त्रिपाठी, अमित भारद्वाज, मोहम्मद इसरार, मोहम्मद रियाज, रंजीत तिर्की, जोगिंदर सिंह, रामनिवास साहू, सैनिक राजेश, महिला आरक्षक दिनको तिर्की व अन्य सक्रिय रहे।

Published on:
29 Mar 2018 09:35 pm
Also Read
View All
Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता, उनके चचेरे भाई समेत 3 लोगों की एक साथ उठी अर्थी, गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

BJP Leader Murder Update: रेत का खूनी खेल: भाजपा नेता ने ही भाजपा नेता और उनके भाई को कार में जिंदा जला डाला, शिक्षक समेत 3 गंभीर, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर

Koria School News: एमसीबी के अधिकार क्षेत्र से कोरिया जिले में आएंगे 135 सरकारी-प्राइवेट स्कूल, साढ़े 3 साल का लगा वक्त