कोरीया

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

MCB Hospital: एमसीबी जिले के 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में लापरवाही से महिला मरीज की मौत, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने रायपुर के लिए कर दिया था रेफर

2 min read
MCB Hospital news, Woman died in Ambulance
MCB hospital, एंबुलेंस में पड़ी महिला की लाश (Photo source- Patrika)

बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल से सोमवार की रात रेफर महिला मरीज को समय पर संजीवनी एक्सप्रेस नहीं मिली। 6 घंटे बाद एंबुलेंस आई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। एंबुलेंस में शिफ्ट करते ही उसकी मौत (Patient died in MCB hospital) हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। उनका कहना था कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। मामले में सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे और छुट्टी से लौटे अस्पताल अधीक्षक डॉ स्वप्रिल तिवारी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।

बता दें कि एमसीबी जिले के नगर पंचायत नई लेदरी निवासी श्यामा बाई (60) को गंभीर हालत में सोमवार की शाम उसके परिजन मनेंद्रगढ़ के 200 बिस्तरीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस दौरान डॉक्टर्स ने महिला की नाजुक हालत को ध्यान में रखते हुए शाम करीब 6 बजे उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि रेफर करने के बाद समय पर संजीवनी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस नहीं मिली। हमने एम्बुलेंस के लिए अस्पताल प्रबंधन से गुहार लगाई, लेकिन एंबुलेंस (MCB hospital ambulance) नहीं होने का हवाला दिया गया। ऐसे में मरीज को वहीं रखना पड़ा। फिर रात करीब 12 बजे अस्पताल में एंबुलेंस पहुंची। जैसे ही महिला मरीज को अस्पताल स्टाफ द्वारा एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया, उसकी वहीं मौत हो गई।

MCB hospital case: परिजनों ने मचाया हंगामा

महिला की मौत होने के बाद उसके परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही व सुविधा नहीं दिए जाने का हवाला देते हुए ्शव को एम्बुलेंस में रखकर परिसर में हंमागा शुरु कर दिया। इस दौरान उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की। सूचना मिलते ही अस्पताल में पुलिस पहुंच गई। बाद में अस्पताल प्रबंधन के इस आश्वासन पर कि मामले की जांच की जाएगी, परिजन रात करीब 2-3 बजे शव घर ले गए।

सीएमएचओ व सुप्रीटेंडेंट का ये आया जवाब

इस संबंध में जब अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी से आज ही लौटा हूं। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं सीएमएचओ डा. अविनाश खरे (MCB CMHO) का कहना था कि मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। मुझे तो आपके माध्यम से ऐसी घटना होने की जानकारी मिल रही है।

Updated on:
09 Jun 2026 08:33 pm
Published on:
09 Jun 2026 08:29 pm
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

Minister Video Viral: सुशासन तिहार है तो क्या हुआ, आराम भी जरूरी है! मंत्री रामविचार नेताम ने टेबल पर रखे दोनों पैर, विधायक लेते रहे आवेदन

Elephants killed 2 Man: गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व में हाथियों ने 2 युवकों को कुचलकर मार डाला, सडक़ किनारे सो रहे थे दोनों

SECL Deputy Manager Died: घर में हुआ जोरदार धमाका, बेटा चिल्लाता रहा- पापा अंदर हैं, पापा अंदर हैं, भीतर मिली SECL के डिप्टी मैनेजर की लाश

कौन है ‘दीपक’? हाथ पर टैटू और जंगल में मिली खून से सनी लाश, मनेन्द्रगढ़ पुलिस कर रही जांच