कोरीया

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Commits Suicide: रेलवे कॉलोनी स्थित स्कूल में लोगों ने महिला की लाश देख पार्षद और फिर पुलिस को दी सूचना, महिला ने क्यों ऐसा कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका
2 min read
Commits suicide
Police on the spot (Photo- Patrika)

मनेंद्रगढ़. एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 स्थित रेलवे कॉलोनी के स्कूल में एक महिला की फांसी पर लटकती लाश (Commits Suicide) मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि स्कूल गर्मी की छुट्टियों में बंद है। इसी बीच स्कूल के भीतर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह केवाईसी कराने के नाम पर घर से निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। इसी बीच वार्डवासियों ने स्कूल के भीतर कमरे में उसकी लाश देख पार्षद व पुलिस को सूचना दी। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

मनेंद्रगढ़ नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 2 निवासी बबीता यादव (50) (Commits Suicide) अपनी मां के साथ रहती थी। पति की मृत्यु होने के बाद अपनी मां के यहां काफी समय से रह रही थी। सोमवार को घर से राशन कार्ड का केवाईसी कराने के नाम से निकली थी। लेकिन वह उस दिन और रात तक घर नहीं लौटी। ऐसे में परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन शुरु की गई।

मंगलवार की सुबह वार्ड क्रमांक 2 के रेलवे कॉलोनी स्थित स्कूल के पास उसका झोला व चप्पल मिला। स्कूल के भीतर होने की आशंका पर वार्डवासियों ने जाकर देखा तो महिला का शव (Commits Suicide) फांसी पर लटक रहा था। इसकी सूचना वार्ड वासियों ने तत्काल पार्षद को दी।

Commits Suicide: मौके पर पहुंची पुलिस

पार्षद ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल के कमरे के अंदर से महिला का शव निकाला। महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या (Commits Suicide) का लगा।

ऐसे में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंपा गया। महिला ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

इन दिनों बंद है स्कूल

बता दें कि गर्मी छुट्टी की वजह से इन दिनों स्कूल बंद हंै। इसी बीच महिला स्कूल के भीतर पहुंच गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मां व अन्य परिजन उसकी तलाश करते रहे। झोला व चप्पल देखकर जब लोग आशंकावश वहां पहुंचे तो उसकी लाश मिली।

Updated on:
13 May 2026 06:47 pm
Published on:
13 May 2026 03:45 pm
Also Read
View All