कोरीया

Drug smuggling: 5.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिला सदस्य गिरफ्तार, झारखंड से निकला कनेक्शन

Drug smuggling: 2 बैग में भरा था 1095 नग नशीला इंजेक्शन, ग्राहक की कर रहे थे तलाश, पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
Drug smuggling
2 woman drug smugglers arrested (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिले की पटना पुलिस ने शुक्रवार को नशीले इंजेक्शन के साथ अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 2 बैग में 1095 नग नशीला इंजेक्शन (Drug smuggling) बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों डुमरिया इलाके में ग्राहक की तलाश कर रही थीं, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस उनके पास पहुंच गई। पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो नशीले इंजेक्शन का जखीरा मिला। दोनों का झारखंड के गढ़वा से कनेक्शन निकला है।

कोरिया जिले की साइबर टीम और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमृता पटेल पति पुष्पेंद्र पटेल 30 वर्ष व रामबाई पति विनोद पटेल 32 वर्ष को गिरफ्तार (Drug smuggling) किया गया। दोनों राज्य झारखंड के गढ़वा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर ग्राम डुमरिया में बिक्री करने ग्राहक तलाश रही थीं।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों के कब्जे से कुल 1095 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किया है। इसमें रेक्सोजेसिक, बुप्रीनॉरपिन, एविल इंजेक्शन (Drug smuggling) शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध धारा 22 एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में गया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ कर नशे के अवैध नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Drug smuggling: पुलिस को दें सूचना

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार, बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि समाज को नशे (Drug smuggling) के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
08 May 2026 08:39 pm