कोरीया

Tamor Pingla Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ के 10 गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली, हाईटेंशन लाइन के लिए 14.88 करोड़ रुपये की मंजूरी

Tamor Pingla Tiger Reserve: 10 गांवों में बिजली पहुंचाने करीब 14.88 करोड़ की मंजूरी मिली है। बहरासी सब स्टेशन से बिजली लाइन विस्तार कर घनघोर जंगल के बीच से रामगढ़ क्षेत्र तक बिजली पहुंचेगी।

2 min read
May 13, 2026
छत्तीसगढ़ के 10 गांव में पहली बार पहुंचेगी बिजली (Photo AI)

Tamor Pingla Tiger Reserve: गुरु घासीदास तमौर पिंगला टाइगर रिजर्व कोरिया के बीच बसे 21 में से 10 गाव को आजादी के बाद पहली बार बिजली मिलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) से घनघोर जंगल के बीच से करीब 87 किलोमीटर तक हाईटेंशन लाइन विस्तार कर गांवों में बिजली पहुंचाने 14.88 करोड़ की मजूरी मिली है।कोरिया जिले के वनांचल ब्लॉक सोनहत में गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व स्थित है, जो टाइगर रिजर्व बनने से पहले राष्ट्रीय उद्यान था। टाइगर रिजर्व के भीतर कुल 7 ग्राम पंचायत में 21 गांव शामिल हैं। जिसकी आबादी 8722 से अधिक है, जो 2005 घरों में निवास कर रही है।

ये भी पढ़ें

Bhilai ITI Ground Collapse: 11 लाख का मंच धंसा, 4 बिजली पोल धराशायी, आईटीआई मैदान में 16 लाइटें गायब

Tamor Pingla Tiger Reserve: घनघोर जंगल की वजह से नहीं पहुंची बिजली

विकासखंड मुख्यालय सोनहत से रामगढ़ के बीच करीब 35 किलोमीटर घनघोर जंगल होने और पहले राष्ट्रीय उद्यान की सख्त गाइडलाइन के कारण बिजली नहीं पहुंची थी। हालाकि, अस्थायी रूप से सोलर सिस्टम से गांव को बिजली मिलती है, लेकिन बैटरी बैकअप सही नहीं होने के कारण ग्रामीण कुछ घंटे बाद अंधेरे में गुजर-बसर करते हैं। मामले में सीएसपीडीसीएल ने एमसीबी जिले के बहरासी सब स्टेशन से रामगढ़ क्षेत्र ही में के के 10 गांव नटवाही, चुलांदर, रामगढ़, एतवार, सिंघोर, पश्चिमपारा, खैरवारीपारा, उज्ञावं, अमृतपुर और भरतपुर ब्लॉक के एक गांव छाप में बिजली पहुंचाने 14.88 करोड़ की मंजूरी दी है।

पुलिस चौकी सीएचसी, उप तहसील कार्यालय

टाइगर रिजर्व के बीच में स्थित सात ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कामकाज सहित अन्य सेवाएं पहुंचाने कई कार्यालय संचालित हैं। मुख्य ग्राम पंचायत रामगढ़ में पुलिस चौकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप तहसील, वन परिक्षेत्र एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय हैं। जिससे वनांचल के ग्रामीणों को कुछ हद तक स्वास्थ्य सुविधाएं सहित अन्य कार्यों में सहूलियत मिलती है।

सीएसपीडीसीएल अधीक्षण अभियंता सर्कल बैकुंठपुर राजेश लकड़ा

रामगढ़ क्षेत्र के 10 गांवों में बिजली पहुंचाने करीब 14.88 करोड़ की मंजूरी मिली है। बहरासी सब स्टेशन से बिजली लाइन विस्तार कर घनघोर जंगल के बीच से रामगढ़ क्षेत्र तक बिजली पहुंचेगी। जिसमें 87 किमी एचटी लाइन, 66 किमी एलटी लाइन, 32 नग ट्रांसफार्मर शामिल है।

इतनी पंचायतें-गांव और आबादी

पंचायतगांवजनसंख्यामकान
आनंदपुर31404650
दसेर2466139*
नटवाही4160694*
सिंधोर31596346
उज्ञावं3846198
अमृतपुर3808178
रामगढ़41996400
कुल2187222005

सीएसपीडीसीएल अधीक्षण अभियंता सर्कल बैकुंठपुर राजेश लकड़ा

रामगढ़ क्षेत्र के 10 गांवों में बिजली पहुंचाने करीब 14.88 करोड़ की मंजूरी मिली है। बहरासी सब स्टेशन से बिजली लाइन विस्तार कर घनघोर जंगल के बीच से रामगढ़ क्षेत्र तक बिजली पहुंचेगी। जिसमें 87 किमी एचटी लाइन, 66 किमी एलटी लाइन, 32 नग ट्रांसफार्मर शामिल है।

Updated on:
13 May 2026 11:29 am
Published on:
13 May 2026 11:28 am
Also Read
View All