
बैकुंठपुर (कोरिया)। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र से हैवानियत की हदें पार तथा मानवता को शर्मसार (Humanity shame) करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसके बाद उसने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसका मुंडन कर दिया। इस दौरान वह उससे गाली-गलौज करता रहा। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने अपने बेटे से उसके सिर पर पेशाब करवाया। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद महिला के बच्चों व अन्य परिजन ने बनाया। पति यह भी कहता दिखा कि यदि तुझमें थोड़ी भी शर्म बची होगी तो फांसी लगा लेना या टे्रन से कटकर मर जाना। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पटना थाने की पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुुरु कर दी है।
कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र निवासी एक महिला (Crime against wife) ने 14 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घरेलू काम कर अपना पालन-पोषण कर रही है। उसने बताया कि 15 वर्ष पूर्व उसने सूरजपुर जिले के ग्राम रूनियाडीह निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दांपत्य जीवन से 4 बच्चे भी हैं। चारों बच्चे पति के साथ ही रहते हैं।
उसने बताया कि पिछले 1 वर्ष से पति ने उसे छोड़ दिया है। इस वजह से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी है। उसने बताया कि उसका पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडोपारा निवासी समाज के ही एक युवक से परिचय है, वह उसकी मदद करता रहता है। 11 जून को वह उसके घर रहकर काम करने के लिए आई थी। इसी बीच 14 जून को पति पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए चरित्र पर लांछन लगाते हुए मारपीट (Wife beaten) करने लगा।
महिला ने बताया कि पति ने कैंची और ब्लेड से बच्चों के सामने ही उसके पूरे बाल उतार (मुंडन) दिए। उसके सिर पर बच्चों से पेशाब भी कराया गया। इस घटना का वीडियो (Balled and made video) पति द्वारा मोबाइल पर बनवाया गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 351(2) तथा 84 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मुंडन कर पेशाब करवाने के मामले में यह बात चर्चा में है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने उसे छोड़ दिया था। जब उसे यह बात पता चली कि पत्नी पंडोपारा में एक युवक के साथ रह रही है तो वह वहां पहुंच गया और वारदात (Crime against women in Patna) को अंजाम दिया।
उसने वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पत्नी के हाथ-पैर बांधकर मुंडन करता दिख रहा है तथा एक बच्चे से उसके सिर पर पेशाब भी करवाया।