कोरीया

Murder by police: नदी में रेत लेने गए युवक की एमपी के 2 पुलिस जवानों समेत 3 लोगों ने बेलचा मारकर की हत्या, पुलिस गाड़ी में हुई तोडफ़ोड़

Murder by police: एमपी-सीजी बॉर्डर से गुजरी बरने नदी से अवैध रेत खनन का मामला, एमपी पुलिस के दो जवान सहित तीन के खिलाफ अपराध दर्ज, एसपी व पूर्व विधायक मौके पर पहुंचे

3 min read
Young man dead body and SP-MLA on the spot (Photo source- Patrika)

बैकुंठपुर। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र पर बहने वाली बरने नदी से रेत परिवहन करने गए एक युवक की मध्यप्रदेश के 2 पुलिस जवानों समेत 3 लोगों ने बेदम पिटाई की। इसके बाद सिर पर बेलचा से प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत (Murder by police) हो गई। मृतक के साथ अन्य मजदूर भी ट्रैक्टर से गए थे। मारपीट से मौत के मामले में 2 पुलिस जवानों समेत 3 के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और पूर्व विधायक घटनास्थल पर पहुंचे। इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में तोडफ़ोड़ किया।

एमसीबी जिले के केल्हारी पुलिस ने बताया कि ग्राम पसौरी निवासी संतोष पिता धर्मजीत की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। इसमें बताया गया है कि 3 मार्च को सुबह 6 बजे सोनू चक्रधारी के ट्रैक्टर में लेबर का काम करने सूरज, गोलू, भारत, महेश, निखिल, रामनाथ के साथ ग्राम पसौरी के डूमरघाट स्थान पर रेत (Murder by police) लेने बरने नदी में गए थे।

ये भी पढ़ें

Father murder: पिता की हत्या कर पानी टंकी में डाल दी लाश, फिर बिरयानी खाकर सो गया, पुलिस से बोला- ‘बाय मिस्टेक’ हो गया

SP and Former MLA on the spot (Photo- Patrika)

सुबह करीब 8 बजे चौकी दरसिला मध्यप्रदेश के 2 पुलिस जवान, एक सिविल व्यक्ति बोलेरो से आए। तीनों ने कहा कि रेत कहां ले जा रहे हो, तब सोनू ने कहा कि पीएम आवास के लिए रेत लेने आए हैं। तभी एक पुलिस जवान ट्रैक्टर में चढ़ गया और ट्रैक्टर को स्टार्ट कर रहा था। मना करने पर डंडे से सोनू (Murder by police) को मारा। फिर पुलिस वाले ने 20 हजार रुपए की मांग की।

इतने में सरपंच पति विजय आकर बोले कि ट्रैक्टर को लेकर वापस गांव तरफ चलो। थोडी दूर जाने के बाद पीछे से पुलिस वाले पहुंचे और सोनू को बेलचा से सिर में मारा। बेलचा के प्रहार (Murder by police) से सोनू गिर गया और ट्रैक्टर तिरछा हो गया।

Young man dead body (Photo- Patrika)

फिर हम लोग गांव वालों को बताए। खून से लथपथ (Murder by police) सोनू को ईलाज के लिए केल्हारी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट करने वालो का नाम राजू प्रजापति, नितिन शुक्ला और तीसरे व्यक्ति का नाम मधु जायसवाल है।

ग्रामीण आक्रोशित, एसपी सहित पूर्व विधायक मौके पर पहुंचे

एमसीबी जिले के ग्राम पसौरी निवासी सोनू चक्रधारी मंगलवार सुबह पीएम आवास निर्माण के लिए बरने नदी पर ट्रैक्टर लेकर रेत लेने गया था। यह नदी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा पर गुजरी है। परिजनों का कहना है कि सोनू प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए रेत (Murder by police) लेने गया था। सीमा क्षेत्र में रेत निकालना पहले से विवादों में रहा है। कुछ ही देर बाद खबर फैली कि सोनू की मौत हो गई है।

Former MLA and SP on the spot (Photo- Patrika)

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी रत्ना सिंह दलबल के साथ पहुंची है। पुलिस ने शव को पीएम कराने सीएचसी केल्हारी भेजवाया है। केल्हारी पुलिस ने चौकी दरसिला थाना जैतपुर शहडोल मध्यप्रदेश के दो नितीन शुक्ला, राजू प्रजापति एवं मधु जायसवाल के खिलाफ धारा 103(1), 296, 308(3), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

एमपी पुलिस की गाड़ी फंसी थी, केल्हारी पुलिस के कब्जे में

मध्यप्रदेश के जैतपुर थाना के दरसिला पुलिस चौकी की गाड़ी नदी किनारे फंसी मिली है, जिसे केल्हारी पुलिस ने थाना में लाकर खड़ी कर दी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एमपी पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ोड़ (Murder by police) की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि एमपी पुलिस टीम वाहन छोडक़र वापस लौट गई।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बरने नदी और आसपास क्षेत्र में जमा हो गए। नारेबाजी कर विरोध शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने जांच और पोस्टमार्टम पारदर्शी तरीके से कराने मांग रखी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केल्हारी सहित क्षेत्र से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, एमपी-सीजी बॉर्डर से गुजरी बरने नदी का यह इलाका लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन को लेकर चर्चित और संवेदनशील है। सीमा क्षेत्र होने के कारण अधिकार क्षेत्र को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति निर्मित होती है। इसी का फायदा उठाकर अवैध उत्खनन चलता है। मामले (Murder by police) में पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें

Unique Holi: Video: होलिका दहन कर अंगारों पर चलते हैं लोग, फिर भी पांव में नहीं पड़ते फोड़े, मानते हैं दैवीय कृपा

Published on:
03 Mar 2026 06:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर