कोरीया

Political protest: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को काला झंडा दिखाने की तैयारी में थे कांग्रेसी, पूर्व विधायक समेत कार्यकर्ता गिरफ्तार

Political protest: भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन करने एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ पहुंचे थे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, झगराखांड सहित अन्य जगहों से कार्यकर्ता पकड़े गए

3 min read
Congressmen arrested (Photo- Patrika)

मनेंद्रगढ़। आदिवासी की जमीन पर कब्जा कर भाजपा कार्यालय बनाने का आरोप लगाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को काला झंडा दिखाने कांग्रेस कार्यकर्ता (Political protest) तैयार खड़े थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को घर में नजरबंद करने के भी आरोप लगे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस कार्यालय के लिए भूमि आवंटन की फाइल को मनेंद्रगढ़ तहसीलदार ने 4 महीने तक दबाकर रखी, फिर जमीन की गलत गणना कर उसका मूल्य 50 लाख से अधिक दर्शाया है। कांग्रेस को कार्यालय से वंचित करने का प्रयास किया गया। वहीं दूसरी तरफ आदिवासियों की काबिज जमीन पर भाजपा कार्यालय बनाया जा रहा है।

कांग्रेसियों (Political protest) का कहना है कि विवादित जमीन पर भाजपा कार्यालय भूमिपूजन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव स्वयं पहुंचे। यह सरकार के दोहरे चरित्र और आदिवासी विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता आदिवासी भूमि कब्जा मामले पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की तैयारी में थे, लेकिन प्रशासन ने विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए दमन शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें

MLA caste certificate case: Video: जाति प्रमाण पत्र मामले में विधायक बोलीं- धन सिंह धुर्वे कहते हैं कि रोड छाप वकील हूं…, कुत्ते भौंकते रहते हैं-हाथी चलता रहता है

एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और कांग्रेस परिवार के विभिन्न संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने घरों में नजरबंद किया। जिलेभर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत (Political protest) में लिया गया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो को घर में ही नजरबंद किया गया।

Former MLA and other Congressmen in police station (Photo- Patrika)

कांग्रेस प्रवक्ता सौरव मिश्रा, जिलाध्यक्ष क़ासिम अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी भावेश जैन को कांग्रेस प्रवक्ता के घर से गिरफ्तार कर थाने (Political protest) ले जाया गया। कार्यक्रम स्थल के आसपास से पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन, युवा कांग्रेस भरतपुर सोनहत अध्यक्ष मोती सिंह, युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष मनोज शर्मा, पार्षद स्वप्निल सिन्हा, रवि जैन, करण रजक, लखन सिन्हा, मान सिंह, दिलीप सहित अनेक कांग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया।

Political protest: इन्हें भी लिया गया हिरासत में

चिरमिरी में युवा कांग्रेस महासचिव एवं पार्षद राहुल पटेल, पूर्व पार्षद शिवांश जैन, पूर्व जिला महासचिव सदाशिव बारीक, महासचिव प्रिंस शाही, उपाध्यक्ष अशरफ अली, जितेंद्र साव, राहुल मालिक, परवेज खान, विश्वदीप दास गुप्ता, दिनेश राही, संजय सिरदार, अभय कुमार, विक्रम सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ताओं (Political protest) को भी हिरासत में लिया गया।

खोंगापानी क्षेत्र में राम यादव, राजा पांडेय, जगदीश मधुकर, पिंटू भास्कर, गोल्डी, सागर तिवारी, मनोज साहू, अमित राणा दास सहित कई कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। कांग्रेसियों का कहना है कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लेना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

जिलाध्यक्ष बोले, कांग्रेसी न डरेंगे और न झुकेंगे

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव (Political protest) ने कहा है कि आदिवासी जमीन पर कब्ज़ा करने वालों को संरक्षण और विरोध करने वालों पर दमन भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे और न झुकेंगे। भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि आदिवासियों के साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।

पूर्व नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है, जो ठीक नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सौरभ मिश्रा (Political protest) ने कहा कि सरकार धरातल में फेल हो चुकी है। अनाप-शनाप पैसे देकर गरीबों के घरों को उजाड़ रही है।

ये भी पढ़ें

Former Deputy CM allegation: Video: एसआईआर को लेकर पूर्व डिप्टी CM का आरोप, कहा- कांग्रेस के वोटरों का नाम नहीं जुडऩे देने का चल रहा खेल

Published on:
27 Nov 2025 07:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर