कोरीया

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Indian Railway News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की देखरेख में बिछ रही डबल रेल लाइन, 6.980 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर 4.78 करोड़ से ज्यादा मुआवजा राशि होगी वितरित

3 min read
Rail line doubling (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर. बौरीडांड़ से शिवप्रसाद नगर (सूरजपुर) तक रेललाइन दोहरीकरण (Indian Railway News) का काम पिछले दो साल से चल रहा है, जिसकी लंबाई 80 किलोमीटर है। मामले में एमसीबी जिले के 9 गांव में 6.980 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया गया है, भूमि मालिकों को 4.78 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। बता दें कि इस रूट पर अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सपे्रस से लेकर 6 गाडिय़ां चलती हैं। इनमें अंबिकापुर-बैकुंठपुर इंटरसिटी एक्सपे्रस तथा अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

बौरीडांड-अंबिकापुर (सरगुजा) रेललाइन दोहरीकरण परियोजना को लेकर भू-अर्जन एवं मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें बौरीडांड से बैकुंठपुर के बीच दोहरीकरण परियोजना (Indian Railway News) में कुल 9 ग्राम उजियारपुर, बरबसपुर, दर्रीटोला, सरोला, सेमरा, लाई, उदलकछार, शंकरगढ़ एवं बेलबहरा प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें

CRPF Jawan’s Arrested: फर्जी निवास प्रमाण पत्र से CRPF में हासिल की थी नौकरी, कोबरा बटालियन से बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

जहां रेल दोहरीकरण (Indian Railway News) के लिए कुल 6.980 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण हुआ है। जिनका भूमि अधिग्रहण किया गया है, उनमें 111 किसान की निजी भूमि 5.225 हेक्टेयर और 28 प्रकरण में 1.755 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। इसके एवज में 4 करोड़ 78 लाख 47 हजार 777 रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई है।

जिला प्रशासन की निगरानी में प्रभावित हितग्राहियों के बैंक खातों की जानकारी तहसीलदार, उप तहसील नागपुर के माध्यम से संकलित की जा रही है, ताकि मुआवजा राशि का भुगतान सीधे खातों में किया जाएगा।

Indian Railway News: 2023 में हुआ था टेंडर

पहले चरण में 2023 में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैकुंठपुर रोड स्टेशन (Indian Railway News) से शिवप्रसाद नगर तक काम शुरू कराया गया है। इसकी लागत 485.78 करोड़ अनुमानित है। इस कार्य को पूरा करने के लिए दो साल का लक्ष्य रखा था, लेकिन ठेकेदार की मनमानी, उदासीन रवैये के कारण समय सीमा बीतने के बाद भी काम अधूरा पड़ा हुआ है। हालांकि, दोहरीकरण होने के बाद सरगुजा संभाग में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव आने आएगा और यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

Ambikapur-Hazarat Nizamuddin express (Photo- Patrika)

ठेकेदार की सुस्ती से दो खंड में दोहरीकरण कार्य

बौरीडांड़ जंक्शन (Indian Railway News) से शिव प्रसाद नगर तक करीब 79.90 किलोमीटर दोहरीकरण कराया जाना है। लेकिन दो खंड में कार्य को विभाजित किया गया है। बैकुंठपुर रोड से शिवपुर प्रसाद नगर खंड और बौरीडांड़ जंक्शन से बैकुंठपुर रोड स्टेशन खंड में दोहरीकरण प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। इसकी कुल लागत करीब 1376.2 करोड़ है। लेकिन ठेकेदार की मनमानी से निर्माण की गति धीमी चल रही है।

जबकि बैकुंठपुर से शिवप्रसाद नगर तक दोहरीकरण 9Indian Railway News) का काम दो साल में पूरा कराया जाना था। गौरतलब है कि गर्मी के समय में खपत बढऩे से बिजली की मांग को पूरा करने के लिए ताप विद्युत परियोजनाओं को पर्याप्त कोयला आपूर्ति कराई जाती है। कोयले की ढुलाई होने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में लेटलतीफी होती है, क्योंकि इस समस्या का एक बड़ा कारण मालगाडिय़ों व यात्री गाडिय़ों के लिए अलग ट्रैक नहीं होने से मालगाड़ी को पहले पास देते हैं।

सूरजपुर से बैकुंठपुर रोड, बौरीडांड़ रेललाइन सिंगल है। उसी को ध्यान में डबले रेलवे लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में एसईसीएल सहित प्राइवेट कोल माइंस हैं। जहां से कोयले की आपूर्ति के लिए मालगाडिय़ां चलती हैं। मामले में चरणबद्ध तरीके से रेलवे लाइन (Indian Railway News) का दोहरीकरण कार्य प्रारंभ कराया गया है।

इस रूट पर चलती हैं इतनी गाडिय़ां

  • अंबिकापुर-बैकुंठपुर से जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (Indian Railway News) अप-डाउन रोजाना।
  • अंबिकापुर-बैकुंठपुर से हजरत निजामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस सप्ताहिक।
  • अंबिकापुर-बैकुंठपुर से शहडोल एक्सप्रेस अप और डाउन रोजाना।
  • अंबिकापुर-बैकुंठपुर से शहडोल मेमू अप और डाउन रोजाना।
  • अंबिकापुर-बैकुंठपुर से अनूपपुर मेमू अप और डाउन रोजाना।
  • अंबिकापुर-बैकुंठपुर से दुर्ग एक्सप्रेस अप और डाउन रोजाना।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Ministers Protocol Convoy: पीएम मोदी के बाद नेताम समेत छत्तीसगढ़ के इन 3 मंत्रियों ने छोड़ा प्रोटोकॉल काफिला
Published on:
15 May 2026 02:46 pm
Also Read
View All