कोरीया

School Closed: 24 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद! अचानक घोषणा से मची खलबली, जानिए वजह

School Closed: शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 24 अक्टूबर यानी आने वाले गुरुवार को अवकाश का ऐलान कर दिया है। अचानक घोषणा से लोगों में खलबली मच गई। आखिर किन कारणों से अवकाश का ऐलान किया गया है आइए जानते है...
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 10:52 AM IST
cg govt, chhattisgarh, chhattisgarh news, chhattisgarh govt, chhattisgarh school, CG School close,

School Closed: अक्टूबर महीने में त्योहारों की धूम के बीच, अब शिक्षक भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान किया है। इस बंद के वजह से स्कूलों में पढ़ाई ठप हो जाएगी। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन समेत पांच प्रमुख मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने प्रथम नियुक्ति से सेवा की गणना कराने की मांग को लेकर 24 अक्टूबर को आंदोलन करेगा। संघर्ष मोर्चा के संचालक बीरेन्द्र बहादुर तिवारी ने बताया कि 24 अक्टूबर को जिले के एलबी संवर्ग के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर वेतन विसंगति दूर करन, 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नति, पदोन्नति करने एवं लंबित मंहगाई भत्ता को देय तिथि से एरियर्स सहित भुगतान की मांग की जा रही है। मामले में मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि एलबी संवर्ग का संविलियन हुआ है। किंतु पहले की सेवा शून्य कर दी गई है।

जानिए क्या हैं प्रमुख मांगें

● एल.बी. संवर्ग के शिक्षकों की पूर्व सेवा की गणना कर उन्हें सही वेतन का निर्धारण किया जाए।
● सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए।
● क्रमोन्नति वेतनमान व समयमान वेतनमान का निर्धारण किया जाए।
● शिक्षकों को 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पुरानी पेंशन प्रदान की जाए।
● लंबित महंगाई भत्ते को देय तिथि से एरियर सहित दिया जाए।

CG Employees Strike: इससे संबंधित खबरें यहां देखें

1. नगरीय निकाय मंत्री के बंगले का घेराव, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन…

अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने 6 सूत्रीय मांग को लेकर 27 अगस्त को सुभाष स्टेडियम, रायपुर में एकत्र होने का फैसला किया है। यहां से नगरीय निकाय मंत्री के बंगला तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा। संघ ने मांग की है कि नगरीय निकायों के कार्यभारित कर्मियों को पेेंशन दिया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबरें…

2. वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की हड़ताल जारी…

दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान संगठन के सक्रिय सदस्य संजू सिंग का 19 अगस्त को हृदय घात हो जाने के कारण उनका निधन हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबरें…

Updated on:
22 Oct 2024, 10:52 AM IST
Published on: