कोरीया

Chirimiri Crime: महापौर के पीए ने दोस्त के साथ की महिला की पिटाई! कांग्रेसियों संग थाने पहुंची पीडि़ता, मचाया हंगामा

MCB news: महिला का कहना है कि पुलिस ने मेयर के पीए को नहीं बनाया आरोपी, सिर्फ उसके दोस्त के खिलाफ की कार्रवाई, इधर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन की कही बात
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 6:55 PM IST
Woman beaten by Mayor PA
Chrimiri Crime, थाने का फाइल फोटो (Photo- Patrika)

चिरमिरी। क्वार्टर को लेकर हुए विवाद में समझौता कराने गई महिला की चिरमिरी की महापौर के पीए और उसके साथ ने पिटाई (Woman beaten) कर दी। मारपीट में महिला के आंख के पास चोट लगी और खून बहने लगा। महिला ने मामले की रिपोर्ट चिरमिरी थाने में दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने पीए के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया, बल्कि दूसरे आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसे लेकर महिला ने कांग्रेसियों के साथ थाने में पहुंचकर हंगामा मचाया। इधर कांग्रेसियों ने भी महिला को न्याय नहीं मिलने पर सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

चिरमिरी नगर निगम अंतर्गत डोमनहिल निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि डोमनहिल में क्वार्टर को लेकर पहले से विवाद था। करीब 4 दिन पहले उसे समझौता कराने के लिए उसे दूसरे घर में बुलाया गया था। उसने बताया कि क्वार्टर बंद करने और ताला लगाने को लेकर बातचीत चल ही रही थी कि महापौर के पीए और उसके साथी कुलदीप सिंह ने उसके साथ मारपीट (Woman beaten in Chirimiri) की। मारपीट में उसके आंख के पास चोट लगी और खून बहने लगा।

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में महापौर पीए के साथी कुलदीप सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इधर महिला का आरोप है कि पीए के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज पीडि़ता ने थाने में हंगामा किया। उसने कांग्रेस नेताओं के साथ चिरमिरी थाना पहुंच विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Warn to protest: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रदर्शन की दी चेतावनी

इस मामले में चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि चिरमिरी सहित प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। डोमनहिल में महापौर के पीए और उसके साथी ने महिला के साथ गाली गलौज मारपीट (Beaten) की है। जिससे महिला के आंख में चोट भी लगी है। महिला की शिकायत पर पीए के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जबकि पीए के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, जो निंदनीय है। कांग्रेस इस कृत्य का विरोध करती है। उस महिला को न्याय दिलाने के लिए सडक़ पर विरोध करेगी।

Updated on:
23 Nov 2026, 6:55 PM IST
Published on: