कोटा

15 मई से खुलेगी 4.9KM लंबी मुकुन्दरा टनल, राजस्थान की सबसे चौड़ी सुरंग से दिल्ली-गुजरात सफर होगा नॉन-स्टॉप

Good News: 15 मई से 4.9 किमी लंबी मुकुन्दरा टनल में यातायात शुरू होने जा रहा है, जिससे दिल्ली–गुजरात के बीच सफर नॉन-स्टॉप हो जाएगा। राजस्थान की सबसे चौड़ी इस सुरंग के पहले चरण में 4 लेन खोली जाएंगी, जबकि बाकी काम जून तक पूरा होगा।

2 min read
May 05, 2026
फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan’s Widest Mukundra Tunnel: मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बन रही दिल्ली-मुम्बई ऐट लेन एक्सप्रेस-वे में प्रदेश की सबसे चौड़ी टनल में 15 मई के आसपास यातायात शुरू कर दिया जाएगा। टनल के एक हिस्से (चार लेन) का काम पूरा कर लिया गया है।

इसमें सुरक्षा संबंधी जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया चल रही है, जो करीब दस दिन में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद दिल्ली से लेकर गुजरात तक एक्सप्रेस-वे पर निर्बाध यातायात शुरू हो जाएगा। गुजरात में काम पूरा होने के बाद दिल्ली से मुम्बई तक निर्बाध यातायात शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

बनेगी नई आवासीय कॉलोनी, KDA की ताबड़तोड़ बुलडोजर कार्रवाई में खाली कराई 3632.32 बीघा जमीन

टनल के दूसरे हिस्से का काम भी अंतिम चरण में है। इसमें लाइटिंग, फेन और अन्य उपकरण लगाने का काम चल रहा है, जो जून माह के अंत पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही टनल की दोनों ट्यूब्स में निर्बाध यातायात शुरू हो जाएगा। टनल से यातायात शुरू होने के बाद दरा में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी। एम्बुलेंस समेत आपातकालीन वाहन भी टनल से तेजी से कोटा पहुंच सकेंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

मुकुन्दरा टनल अत्याधुनिक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बेस पोल्यूशन डिटेक्टर सेंसर लगाए गए है। ये टनल में कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन और सल्फर समेत खतरनाक जहरीली गैसों को तुरंत पहचान लेंगे। इसके अलावा सेंसर युक्त वर्ल्ड क्लास ऑटो सिस्टम जहरीली गैस को तुरंत बाहर भी फेंक देगा। यही नहीं टनल में 104 जेट फैन लगाए जा रहे है, जो टनल ऑक्सीजन उपलब्ध करवाएंगे।

इमरजेंसी में विशेष निकास

राजस्थान की सबसे चौड़ी (38 मीटर) टनल में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। 100 साल की गारंटी वाली इस टनल में दुर्घटना होने पर इमरजेंसी में वाहनों को स्पेशल पैसेज से निकाला जा सकेगा।

इसके लिए टनल के लिए आने-जाने के लिए 4-4 लेन की दोनों सड़कों को 12 स्थानों पर कनेक्ट किया गया है। ऐसे में टनल 300 से 400 मीटर की दूरी पर आपस में कनेक्ट रहेगी।

सुरंग में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो सुरंग के दोनों ओर बनाए गए कंट्रोल रूम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लेस सर्विलांस सिस्टम से जुड़े होंगे। इसके अलावा टनल की सुरक्षा स्काडा कंट्रोल सिस्टम से की जाएगी। यह सिस्टम वाहनों की गति सीमा समेत अन्य गतिविधियों पर सटीक निगरानी रखेगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए इंटरनेट की सुविधा भी मुहैया होगी।

फैक्ट फाइल

  • 2019 में शुरू हुआ टनल का काम
  • 1000 करोड़ प्रोजेक्ट की कुल लागत
  • 3.3 किमी लंबी और 38 मीटर चौड़ी
  • 1.6 किमी के कट एंड कर्व
  • 4.9 किमी कुल लंबाई

मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व टनल का एक तरफ 4 लेन का काम पूरा कर लिया गया। इसके सुरक्षा संबंधी टेस्ट चल रहे है। मई मध्य में इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा दूसरे 4 लेन का काम भी जून अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

संदीप अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

ये भी पढ़ें

Lottery: राजस्थान में 5500 प्लॉट्स के लिए आवेदन शुरू, 14 मई तक आवेदन और 19 मई को होगी ई-लॉटरी
Published on:
05 May 2026 08:06 am
Also Read
View All