
3 Year Old Patient Died In Traffic Jam: राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दरा नाल में लगने वाले भीषण जाम ने एक मासूम की जान ले ली। भटवाड़ा निवासी पप्पू लाल कुम्हार अपने तीन साल के बीमार बेटे को इलाज के लिए कोटा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जाम के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके, जिससे बच्चे ने दम तोड़ दिया।
दरअसल रात करीब 8 बजे पप्पू लाल अपने बीमार बेटे को कोटा अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन अमझार पुलिया से लेकर सुंदरपुरा चौक तक वाहनों की लंबी कतार में फंस गए। करीब 1 घंटे तक जाम में फंसे परिजन अपनी गाड़ी के लिए रोते-बिलखते हुए रास्ता मांगते रहे। उन्होंने अन्य वाहन चालकों से गुहार लगाई, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। जाम के कारण गाड़ी धीरे-धीरे ही आगे बढ़ सकी और जब तक वे अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
दरा घाटी में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। जिसके कई कारण है।
Published on:
24 Feb 2025 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
