कोटा

एक स्कूटी ने खोली 4 लूट की वारदातें, नाबालिग भांजे के साथ लुटेरा मामा गिरफ्तार

कोटा पुलिस ने चेन स्नेचिंग और लूट की 4 वारदातों का खुलासा किया है। लूट की वारदात करने वाले मामा-भांजे को भी पुलिस ने धर दबोचा।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 11:33 AM IST
Chain Snatching in Kota, Robbery in Kota, chain snatcher arrest in Kota, Kota Police, SP City Kota, Ansuman Bhomiya, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Patrika News, Kota Patrika
A Scooty opened 4 robbery case in kota

पत्नी के गले से चेन लूटकर भागते लुटेरों का पीछा कर एक बुजुर्ग ने ना सिर्फ लुटेरों तक पहुंचने में पुलिस की मदद की, बल्कि कोटा में हुई लूट की 4 अन्य वारदातों का भी खुलासा करवा दिया। चेन स्नेचिंग के बाद डरने के बजाय बुजुर्ग ने चेन स्नेचरों का पीछा किया तो वह इस कदर डर गए कि जिस स्कूटी से आए थे उसे ही छोड़कर भाग गए। इसी स्कूटी ने पुलिस को उन लुटेरों तक पहुंचाने में मदद की।

बुजुर्ग ने पस्त किए लुटेरों के हौसले

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि 17 सितम्बर को नयापुरा निवासी पुष्पचंद जैन पत्नी पुष्पा जैन के साथ रात में करीब 11 बजे गुमानपुरा से नयापुरा जा रहे थे। आर्य समाज रोड पर उप अधीक्षक कार्यालय के पास एक बदमाश आया और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गया। जैसे ही उन्होंने उसका पीछा किया तो वह मौके पर ही स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। आरोपितों की तलाश के लिए एएसपी अनंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जब पड़ताल की तो चेन लूटने वाला साजीदेहड़ा निवासी आबिद हुसैन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके साथ लूट में शामिल उसके नाबालिग भांजे को भी पुलिस ने पकड़ा है। दोनों के कब्जे से पुष्पा जैन से लूटी गई सोने की आधी चेन बरामद कर ली है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

स्कूटी ने पहुंचाया लुटेरों तक

पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि लूट के बाद बुजुर्ग ने जब लुटेरों का पीछा किया तो वह हड़बड़ा गए और स्कूटी छोड भाग गए। पुलिस ने जब स्कूटी के मालिक का पता किया तो वह श्रीनाथपुरम् निवासी प्रवीण कुमार के नाम रजिस्टर्ड निकली। पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक साल पहले स्कूटी पड़ोसी प्रभुलाल गुर्जर को बेच दी थी। गुर्जर से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने एक्सचेंज ऑफर में इस स्कूटी के बदले नई स्कूटी ले ली थी। पुलिस जब ऑटोमोबाइल शोरूम पहुंची तो पता चला कि उन्होंने इस स्कूटी को साजीदेहड़ा निवासी रिया को बेच दिया और जब पुलिस रिया के पास पहुंची तो पता पता चला कि 17 सितम्बर को उसका भाई आबिद व भांजा स्कूटी लेकर गए थे। इस पर आबिद व नाबालिग भांजे से पूछताछ करने पर उन्होंने स्कूटी से चार वारदातें करना कबूल लिया।

इन वारदातों का भी खुलासा

पूछताछ में दोनों ने विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में 2 व दादाबाड़ी में एक वारदात करना कबूला है। विज्ञान नगर में 3 जुलाई की रात को राबिया बेगम का मंगलसूत्र लूटना, 6 सितम्बर को सुबह रेणु वर्मा से एक तोला सोने की चेन और दादाबाड़ी में 10 सितम्बर को रजनी बुलिया के गले से भी सोने की चेन छीनना कबूला।

Published on: