5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब चीन में लहराएगा कोटा का कोटा डोरिया दुपट्टा

गोंगडोंग में लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी में चीन के लोगों में कोटा डोरिया को लेकर खासा उत्साह देखा गया। चीनी महिलाओं को भाया दुपट्टा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 21 Sep 2017, 12:31 PM IST

Cato Doria, Exhibition in China, Cato Doria in China, International Exhibition, Gongdong,  Cato Doria Scarf, Cato Doria Saris, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, rajasthan Patrika, कोटा, राजस्थान पत्रिका,  कोटा डोरिया  दुपट्टे और साड़ी, अन्तरराष्ट्रीय प्रदर्शनी

चीनी के गोंगडोंग शहर में लगाई गई कोटा डोरिया की प्रदर्शनी में उत्पाद देखती महिलाएं।

कोटा को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला कोटा डोरिया इस बार चीन में छा गया है। चीन के लोगों कोटा की खूबसूरती और सादगी के साथ यहां के पहनावें में खास दिलचस्पी है। इस बात को साबित करती है, गोंगडोंग में लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी। प्रदर्शनी में आने वाले कोटा डोरिया को विशेष रूप से देखने आ रहें है। चीन की महिलाओं को कोटा डोरिया से निर्मित दुपट्टे सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं।

Read more: #sehatsudharosarkar: अपनों पर करम, गैरों पर सितम, नए अस्पताल में खास और आम मरीज में भेदभाव

चीन में लगी है प्रदर्शनी

चीन सरकार की ओर से बुनकरों के उत्पादों की अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी गोंगडोंग शहर में लगाई गई। इसमें कोटा को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला कोटा डोरिया इस बार चीन में छा गया है। प्रदर्शनी औपचारिक रूप से बुधवार से शुरू हो गई है। इसका विधिवत उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा। 24 सितम्बर तक प्रदर्शनी लगेगी। इसमें दुनियाभर के सवा सौ बुनकर भाग ले रहे हैं।

Read more: मुंबई की बूंदें, कोटा के यात्रियों पर इंतजार के ओले बन गिरी

चीन में छायी कोटा की शान

राजस्थान से भी कोटा डोरिया की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें कोटा डोरिया बुनकर प्रतिनिधि के रूप में कोटा के इरफान मोहम्मद ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इरफान ने बताया कि बुधवार को प्रदर्शनी में विशेष लोगों को आमंत्रित किया गया था। वैसे तो सभी जगह के पहनावे को पसंद किया। लेकिन कोटा डोरिया के लिए महिलाएं खासी आकर्षित दिखी।

Read more: दरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की टक्कर से भालू की मौत, मुकुंदरा बाघ परियोजना को लगा तगड़ा झटका

दुपट्टे आए ज्यादा पसंद

प्रदर्शनी में महिलाओं ने कोटा डोरिया के लगभग सभी मटेरियाल को देखा। लेकिन उनकी खास पसंद बने कोटा डोरिया से निर्मित दुपट्टे महिलाओं ने साडि़यां भी देखी। प्रदर्शनी में कोटा डोरिया कैसे बनाया जाता है, इसका लाइव डेमो भी दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़