कोटा

Mandi News : जानें सोने-चांदी के रेट, मंडी में लहसुन का 35000 रुपए क्विंटल तक रहा भाव

Gold and Silver Rates : सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भावों में अचानक तेजी आ गई। जानें सोने-चांदी के रेट। इसके साथ ही मंडी में लहसुन का भाव 7000 से 35000 रुपए क्विंटल तक रहा। जानें कोटा की भामाशाहमंडी में भाव।

2 min read
Nov 14, 2024
Bhamashah Mandi Gold and Silver Rates Know Garlic Price in Market was up to Rs 35000 per quintal

Bhamashah Mandi Kota : कोटा की भामाशाह मंडी में बुधवार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक लगभग 220000 कट्टे की रही। सोयाबीन 25, धान 75, लहसुन 500 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन के भाव 7000 से 35000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसुन की आवक लगभग 5000 कट्टे की रही। इधर, किराना बाजार में खादय तेलों में स्थिरता रही।

भाव : गेहूं 2800 से 2901, धान सुगन्धा 2000 से 2650, धान (1509) 2400 से 2821, धान (1718) 2500 से 3471, धान (1847 ) 2300 से 2750, धान पूसा नया 2400 से 2751, सोयाबीन नया 3800 से 4321, सरसों 5500 से 6250, अलसी 5500 से 5850, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से 4000, बाजरा 2000 से 2400, मक्का नई 2150 से 2600, जौ 1900 से 2150, तिल्ली 11000 से 13500, मैथी 4700 से 5400, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया बादामी 5700 से 6500, धनिया ईगल 6350 से 6800, रंगदार 6500 से 7801, मूंग नया 6500 से 7500, उड़द नया 4500 से 7300, उड़द पुराना 4000 से 7000, चना देशी 5500 से 6500, चना मौसमी 5500 से 6500, चना पेप्सी 6000 से 6600 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव : ((15 किलो प्रति टिन) : सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2370, चंबल 2340, सदाबहार 2250, लोकल रिफाइंड 2160, सोयुग गोल्ड 2240, दीप ज्योति 2270, सरसों स्वास्तिक 2430, अलसी 2290। मूंगफली : ट्रक 2930, स्वास्तिक निवाई 2550, कोटा स्वास्तिक 2510, सोना सिक्का 2780 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी : स्कूटर 2025, अशोका 2025 रुपए प्रतिटिन। चीनी: 4030 से 4070 प्रति क्विंटल। देसी घी: मिल्क फूड 8100, कोटा फ्रेश 8000, पारस 8040, नोवा 8200, अमूल 8550, सरस 8450, मधुसूदन 8580 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल : बासमती चावल 8000-9000, मूंग दाल 8800-9300, मूंग मोगर 9500-10100, उड़द दाल 10000- 10500, उड़द मोगर 11000-12000, तुअर दाल 14000-16000, चना दाल 8400-8600, मसूर दाल 7000-7300 रुपए क्विंटल रहे।

कोटा सर्राफा : चांदी व सोने में तेजी

सर्राफा बाजार कोटा में बुधवार को चांदी व जेवराती सोने के भावों में तेजी रही। चांदी के भाव 700 रुपए तेज होकर 91800 प्रति किलो रहे। कैडबरी सोने के भाव 50 रुपए तेज होकर प्रति 10 ग्राम 77650 हो गए। शुद्ध सोने के प्रति 10 ग्राम भाव 78050 रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5%) : 77700
गोल्ड (22 k) : 71944
गोल्ड (20 k) : 67565
गोल्ड (18 k) : 62160
गोल्ड (14 k) : 54718।

Published on:
14 Nov 2024 12:21 pm