कोटा

कांग्रेस नेता ने ऐसा क्यों कहा कि भाजपा घोंट रही लोकतंत्र का गला….

कांग्रेस के शहर और देहात कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कर्नाटक मामले को लेकर सामूहिक रूप से कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया ।

less than 1 minute read
May 19, 2018
congress
कांग्रेस नेता ने ऐसा क्यों कहा कि भाजपा घोंट रही लोकतंत्र का गला....

कोटा . कांग्रेस के शहर और देहात कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कर्नाटक मामले को लेकर शुक्रवार को सामूहिक रूप से कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी व देहात अध्यक्ष सरोज मीणा की अगुवाई में कार्यकर्ता यहां एकत्र हुए और कर्नाटक के घटनाक्रम पर लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। यहां पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है।


सत्ता हालिस करने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। पूर्व मंत्री भरत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। ऐसे लोगों को पद से हटा देना चाहिए।

त्यागी ने कहा की कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस का स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद संवैधानिक पद का दुरुपयोग किया गया। यह लोकतंत्र में कलंक के समान है। देहात जिलाध्यक्ष मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता, पूनम गोयल, डॉ. जफर मोहम्मद, हाड़ौती विकास मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला, प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका, मालती शर्मा, यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष भानु प्रताप, देहात के प्रवक्ता उपेन्द्रसिंह राठौड़, देवा भड़क, सेवादल अध्यक्ष मनोज दुबे आदि मौजूद थे।


ईवीएम की होली जलाएंगे

कांग्रेस कार्यकर्ता देश के सभी चुनाव ईवीएम मशीनों के बजाए बैलेट पेपर से करवाने की मांग को लेकर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकश्ेा शर्मा राकू के नेतृत्व में 21 मई को दोपहर 12 बजे कलक्ट्री के समक्ष ईवीएम की होली जलाएंगे।

Published on:
19 May 2018 02:43 pm