2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजावत ने ऐसा क्यों कहा कि पोकरण की मिटटी हमारे लिए चंदन है

परमाणु परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ मनाई गयी |
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 14 May 2018, 2:58 PM IST

nuclear testing

कोटा. विधायक भवानीसिंह राजावत ने कहा कि कोई जमाना था जब अमेरिका दुनिया का दादा कहलाता था, लेकिन अब वक्त बदल गया है, भारत ने जिस तेज गति से प्रगति की है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धाक पूरी दुनिया में जमाने लगा है।

Read More: राजस्थान की राजनीति में भूचाल: गुंजल के खिलाफ सड़कों पर उतरा दलित समाज, कहा-हम बताएंगे कौन है दो कोड़ी का MLA


राजावत ने रविवार को परमाणु परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पोकरण से लाए गए मिट्टी कलश का पूजन कर एक समारोह में सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले शक्तिशाली प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पोकरण की धरती पर परमाणु परीक्षण कर साहसिक कदम उठाया, जिससे पूरी दुनिया दहल गई थी। पोकरण की मिट्टी हमारे लिए चंदन है।

Read More: कोटा के इस सरकारी विभाग में देखिए कैसे चलता है पैसे का खेल, जेब में माल रखो और करवाओ फर्जी काम


इस मौके पर देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, युवा मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष डॉ. बद्री गोचर, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी, मण्डाना सरपंच रमाकांत गौतम, मांदलिया सरपंच भरत सिंह ताथेड़ मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुर्जर आदि मौजूद थे।

बाबा हरदेव सिंह को याद किया
संत निरंकारी मंडल के पूर्व प्रमुख बाबा हरदेव सिंह को साधकों ने याद किया। हरदेव सिंह की स्मृति में साधकों ने समर्पण दिवस मनाया। इस मौके पर सत्संग व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। साधकों ने नेत्रदान व देहदान के संकल्प पत्र भरे।

गुमानपुरा न्यू कॉलोनी स्थित सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में बूंदी से आए किशन लाल ने कहा कि शरीर त्याग कर एक दिन सबको ही जाना है। इसलिए नफरतों से बचें, लोगों से प्रेम करें। हमें बाबा के बताए मार्ग पर चलना है। बाबा हरदेव सिंह ने एवं समाज को मानवता का पाठ पढाया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में कई डॉक्टरों ने सेवाएं दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।