कोटा

युवाओं की जिंदगी तबाह करने वाले गुनाहगार को मिली 5 साल की सजा

जीआरपी थाने में करीब 7 साल पहले गिरफ्तार अफीम तस्कर को अदालत ने बुधवार को 5 साल कठोर कैद व 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 11:29 AM IST
crime

कोटा . जीआरपी थाने में करीब 7 साल पहले गिरफ्तार अफीम तस्कर को अदालत ने बुधवार को 5 साल कठोर कैद व 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जीआरपी के तत्कालीन सीआई कल्याण सहाय मीणा 14 नवम्बर 2010 को रेलवे प्लेटफार्म नम्बर एक पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच की चैकिंग की। उसमें एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा।

Read More: कोटा में खूनी संघर्ष: पहले जुबान चली फिर लाठी-सिरये और तलवारें, सिर फटे

संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास शॉल के अंदर प्लास्टिक की थैली में एक किलो अफीम मिली। पुलिस ने आरोपित शामगढ़ स्थित बीसनिया निवासी गोपाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा अफीम जब्त कर ली। करीब 7 साल चली सुनवाई के बाद एनडीपीएस अदालत ने गोपाल सिंह को 5 साल कठोर कैद व 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

इधर, सात किलो 210 ग्राम गांजा समेत दो आरोपित गिरफ्तार
शहर के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार को पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलो 210 ग्राम गांजा बरामद किया। कैथूनीपोल पुलिस ने बैराज रोड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 6 किलो गांजा बरामद किया है। थानाधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान गढ़ पैलेस से बैराज की तरफ ढलान पर एक व्यक्ति थैला लेकर बैठा था।

पुलिस को देखकर वह घबरा गया। उससे पूछताछ की व बैग की तलाशी ली तो उसमें 6 किलो गांजा मिला। उसने अपना नाम छत्तीसगढ़ के होशियारबंद जिला स्थित डोरेल निवासी कृष्ण कन्हाई दुर्गा बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपित का कहना था कि वह गांजा देने के लिए सुबह कोटा आया था। उसे कहा गया था कि वह उस स्थान पर इंतजार करे गांजा लेने वाला स्वत: उस जगह पर पहुंच जाएग़्ाा। उससे पूछताछ की जा रही है।

Read More: दो पक्षों में खींची तलवारें, एक ने वाहनों में की तोडफ़ोड़ तो दूसरे ने ललकारा, पुलिस छावनी बना कोटा

इधर अनंतपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 210 ग्राम गांजा बरामद किया। सीआई अनिल जोशी ने बताया कि गश्त के दौरान रोड नम्बर 6 से अनंतपुरा स्थित मद्रासी मोहल्ला निवासी मोहम्मद आसिफ (29) को पकड़ा। उसके पास मिले बैग में गांजा रखा था। उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
18 Jan 2018, 11:29 AM IST
Published on: