कोटा

कैंसर, बीपी, शुगर जैसी अनेक घातक बीमारियों में रामबाण है सीताफल, फायदे जान हो जाएंगे चकित

कस्टर्ड एप्पल जिसे हम शरीफा या सीताफल के नाम से जानते है| सीताफल में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है।

2 min read
Oct 20, 2017
Custard Apple Benefits increase Production

भीमसागर. कस्टर्ड एप्पल जिसे हम शरीफा या सीताफल के नाम से जानते है| सीताफल में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है। यह बहुत स्वादिष्ट फल होता है| यह मौसमी फलों में से एक है जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पसंद करते है| इसका उपयोग स्मुथी, शेक , आइसक्रीम बनाने में भी किया जाता है| बीमारीयों में भी लाभ दायक फल है|

सीताफल के फायदे

आयुर्वेद में सीताफल कईं बीमारियों के रोकथाम की जा सकती है आँखों की रौशनी तेज करने के लिए, सीताफल मधुमेह रोग को कम करता है, पाचन तंत्र स्वस्थ रखने में, कैंसर ईलाज, गर्भवती महिलाओ लाभकारी, रक्तचाप को कम करने में अहम बिमारियों में सीताफल लाभदायक साबित होता है|

पूजा में भी महत्व

सीताफल का महत्व इतना ही नही इस फल को पूजा में भी रखा जाता है इस वर्ष भी दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में बाजारों में जमकर सीताफल की बिक्री हुई है| वही बिहार के छठ पूजा व्रत में इस फल को महत्वपूर्ण माना जाता है |

आयुर्वेद में महत्व

बाघेर अस्पताल के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र गर्ग का कहना है कि आयुर्वेद में सीताफल को कई बीमारियों को खत्म करने में उपयोगी माना जाता है। इससे कई तरह की बीमारियों में रोकथाम की जा सकती है|

Read More: कोटा के कर्मचारियों के आगे राजस्थान सरकार ने क्यों टेक दिए घुटने...पढि़ए खास खबर

झालावाड जिले के भीमसागर कस्बे से जुड़े मऊ बोरदा मऊ के महलों में स्थित राडी में इस बार भी सीताफल के पेड़ो पर खूब सीताफल लदे है|

झालावाड निवासी ठेकेदार अबरार खान ने बताया की इस बार पुरातत्व विभाग ने 12 हजार की राशि जमा कर पूरी राडी के सीताफलों का ठेका लिया है| वही इस बार बारिश कम होने से फलाव में पकाने में दिक्कत आ रही है जबकि इस बार फल भी अच्छा है परन्तु पकाने में दिक्कत हो रही है फल में भुर दौड़ने के बाद ही पकाना पढ़ता है| भीमसागर का सीताफल झालावाड, बारां, कोटा, समेत दर्जनों बड़े शहरों में पेकिंग होकर बिकने के लिए भेजा जाता है| इस बार बाजार में सीताफल का भाव 60 रूपये से 80 रूपये किलों बेचा जा रहा है |

Read More: खून की प्यासी हैं यह सड़कें, हर महीने इतने लोगों का बहता है खून, जानकर आपका भी दिल दहल जाएगा

10 बीघा में फैला हुआ सम्पूर्ण मऊ महलों में करीब 10 बीघा भूमि पर सीताफल के पौधे लगे है जिसमे करीब दो हजार से अधिक पौधे लगे हुए है एवं सभी पर भरपूर मात्रा में फल लदा हुआ है| परन्तु मऊ महल के परकोटा नही होने से आधे से ज्यादा फल तो घुमने आने वाले पर्यटक एवं ग्रामीण तोड़ ले जाते है जिसे ठेकेदार को नुकसान होता है वही जानवरों को चराने वाले ग्रामीण भी पौधों को नुकसान पहुचाते है जिसे की आधे से ज्यादा पौधे दिनोंदिन खत्म होते जा रहे है |

ग्राम पंचायत मऊ बोरदा, पूर्व सरपंच देवीशंकर नागर का कहना है कि सीताफल इस क्षेत्र का प्रसिद फल है ग्रामीण इस को खाने के साथ-साथ पौधों को नुकसान पहुचाते है यह गलत है पुरात्व विभाग को इनकी हिफाजत के लिए चारदीवारी करवाना चाहिए|

Updated on:
20 Oct 2017 06:26 pm
Published on:
20 Oct 2017 06:23 pm