कोटा . विद्युत निगम कार्मिकों ने बोनस की घोषणा नहीं होने पर बुधवार को प्रदर्शन किया। कोटा में कार्मिक संगठनों ने तीन जगह प्रदर्शन किया। इसमें जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ बीएमएस ने नयापुरा स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस, राजस्थान विद्युत प्रसारण श्रमिक संघ सकतपुरा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय और राजस्थान राज्य उत्पादन निगम कर्मचारी संघ की कोटा ने थर्मल के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। सभी कार्मिक ड्यूटी छोड़कर प्रदर्शन करने पहुंच गए। उन्होंने सरकार, सीएम, मंत्री व उर्जा सचिव के विरोध में नारेबाजी की। पूरे प्रदेश में दीपावली के मौके पर हुए विरोध के बीच सरकार को झुकना पड़ा और दो घंटे में बोनस की घोषणा करनी पड़ी।