कोटा

Utility News : दिल की उम्र बढ़ाने को हो जाइए तैयार, कोटा में शुरू हो रही 100 km साइकिल रेस

भारत में भले ही आजकल साइकिल को मध्यम वर्ग की सवारी समझा जाता हो लेकिन पूरी दुनिया साइकिलिंग के फायदे जानकर उसकी दीवानी हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2018, 8:54 AM IST
cycle race in kota

कोटा . भारत में भले ही आजकल साइकिल को मध्यम वर्ग की सवारी समझा जाता हो लेकिन पूरी दुनिया साइकिलिंग के फायदे जानकर उसकी दीवानी हो रही है। साइकिल चलाकर आप फिट और हेल्दी रह सकते हैं। जो भी हो साइकिलिंग के फायदे सुनकर तो आप भी साइकिल चलाने के लालच से बच नहीं पाएंगे। रोजाना 20 से 25 मिनट चलाने से हार्ट की उम्र दस साल ज्यादा बढ़ जाती है।

Read More: Breaking News: यहां मौत की गोद में बैठें हैं हजारों कोचिंग स्टूडेंट्स

साइक्लोट्रोट्स गु्रप की ओर से फिर एक बार शहरवासियों को स्वस्थ रखने और साइक्लिंग के लिए प्रेरित करने के लिए साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है। साइक्लोट्रोट्स मुकुन्दरा-2018 रेस 28 जनवरी को चार वर्गों में होगी।

शुक्रवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक राजेश माहेश्वरी व साइक्लोट्रोट्स क्लब सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि गत 13 अगस्त को क्लब की ओर से फ्रीडम रेस हुई थी। इसमें शहरवासियों के उत्साह को देखते हुए अब मुकुन्दरा-2018 रेस का आयोजन किया जा रहा है। यहां पहली बार कोटा में 100 किमी की साइक्लिंग होने जा रही है।

Read More: रास्ते चलते जख्म दे रहा है ये, अब बेटे को छोडने जा रही मां को बनाया नि‍शाना

लगाएंगे मुकुन्दरा का चक्कर
चार वर्गों में होने वाली मुकुन्दरा-2018 में 10 किमी, 25 किमी, 50 किमी और 100 किमी की साइक्लिंग होगी। रावतभाटा रोड स्थित एक गार्डन से यह रेस शुरू होगी, जो कि चित्तौड़ रोड तक जाएगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए मुकुन्दरा अभयारण्य के चक्कर लगाते हुए पूरी होगी। इस रेस में प्रोफेशनल्स, शौकिया साइकिल चालक, विद्यार्थी, प्रशिक्षक शामिल हो सकते हैं। महिला व पुरुष वर्ग में अलग-अलग विजेताओं को साइकिल, ट्रॉफ ी, मेडल, नकद पुरस्कार और उपहार कूपन भी दिए जाएंगे। साइकिल रेस में शामिल होने के लिए 22 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Published on: