29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाडौ़ती बंद : कोटा के स्टेशन और छावनी में हंगामा, दो पक्षों में तकरार, हालात काबू करने में छूटे पुलिस के पसीने

विश्व हिंदू परिषद प्रस्तावित हाड़ौती बंद के दौरान स्टेशन और छावनी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और तबके विशेष के व्यापारियों के बीच झड़प हो गई।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 13 Jan 2018, 1:23 PM IST

Hadoti bandh

बूंदी मानधाता छतरी मसले सहित विभिन्न मांगों को लेकर विश्व हिंदू परिषद प्रस्तावित हाड़ौती बंद का कोटा शहर में व्यापक असर रहा। इस दौरान स्टेशन और छावनी क्षेत्र में आयोजक टोलियों और तबके विशेष के व्यापारियों के बीच झड़प भी हुई। स्टेशन क्षेत्र में दोपहर 12 बजे करीब नारेबाजी को लेकर तबके विशेष के व्यापारियों और बंद समर्थक टोलियों में झड़प हो गई। इसमें चार-पांच जनों के साथ मारपीट भी हुई। हंगामा होने से मौके पर बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक शिव भगवान गोदारा व कई थानों के थानाधिकारी भी पहुंचे। घटना के विरोध में बंद समर्थकों ने भीमगंजमंडी थाने पर प्रदर्शन भी किया। करीब तीन घंटे से ज्यादा समय ये हंगामा चला। पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ समझाइश कर मामला शांत कराया। मामले में बंद समर्थकों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसे जांच में रख लिया गया।

Read More: कव्वालियों से ऐसा समां बंधा की देर रात तक झूमते रहे लोग

इधर, छावनी बाजार में भी एक दुकान को बंद कराने को लेकर कार्यकर्ताओं व दुकानदारों में तनातनी हो गई। वहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमेश ओझा, निगम उपायुक्त राजेश डागा, पुलिस उपाधीक्षक बने सिंह मीणा ने पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में समझाइश की।

Breaking News: यहां मौत की गोद में बैठें हैं हजारों कोचिंग स्टूडेंट्स

कम से कम ऐसा तो नहीं करें

के शवपुरा सर्किल पर घंटे भर तक खड़ी रही छात्रा ने बताया कि उसे प्रेक्टिकल करने के लिए स्कूल जाना था। छात्रा ने पीड़ा जताई कि बंद समर्थकों को कम से कम बच्चों का तो ध्यान रखना चाहिए। यहीं खड़े बुजुर्ग एससी मेहता का कहना था कि संगठन विरोध जताएं लेकिन ऐसा भी नहीं करें कि लोग परेशान हों, यातायात के साधन तो चलने चाहिएं। एक अनिता और सोनाराम परिवार के साथ खेड़ली फाटक जाने को खड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि काफी देर से खड़े हैं, ऑटो वाले बंद के चलते मुहमांगा किराया मांग रहे हैं। टैम्पो और अन्य साधन आ ही नहीं रहे।

Read More: रास्ते चलते जख्म दे रहा है ये, अब बेटे को छोडने जा रही मां को बनाया नि‍शाना

रैली के रूप में दौड़ती रही टोलियां
सुबह गुमानपुरा स्थित मानव विकास भवन पर विहिप और सहयोगी संगठनों के सभी कार्यकर्ता जमा हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए शहर भर के लिए निकले। कार्यकर्ता रैली के रूप में भी गुमानपुरा, छावनी, नयापुरा होते हुए स्टेशन पहुंचे। बंद समर्थकों ने जहां कहीं सार्वजनिक आवागमन के साधन चल रहे थे उन्हें बंद कराया। वल्लभ नगर कैथूनीपोल, दादाबाड़ी, सीएडी, जवाहरनगर, तलवंडी, अनंतपुरा, डीसीएम आदि क्षेत्रों में घूम-घूमकर खुली दुकानों को बंद कराया। टोलियों के साथ पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा।


शांतिपूर्ण रहा बंद
शहर एसपी अंशुमान भौमिया ने बताया कि बंद को देखते हुए कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी अधिकारियों समेत पर्याप्त जाप्ता पूरे समय तैनात रहा। कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति बनाने का प्रयास किया गया लेकिन उसे समय रहते काबू कर लिया। बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग