29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रास्ते चलते जख्म दे रहा है ये, अब बेटे को छोडने जा रही मां को बनाया नि‍शाना

चाइनीज मांझे से एक महिला गंभीर घायल हो गई। महिला के चेहरे पर 15 टांके आए हैं। महि‍ला बेटे को ट्यूशन छोडऩे गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 12 Jan 2018, 7:05 PM IST

GHAYAL  MAHILA

कोटा . जिला प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे की रोकथाम के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं किए जा रहे। प्रशासन की उदासीनता के चलते धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बाजार में बिक रहा है और आमजन की जान को खतरा बना हुआ है।

Read More: Crime News: राजस्थान की नं. 1 पुलिस ने 3 दिन में ढूंढ निकाला कार चोर, एक की जगह दो कारें बरामद

गुरुवार को भी चाइनीज मांझे से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के चेहरे पर 7 व नाक के अंदर की ओर 8 टांके आए हैं। दादाबाड़ी निवासी नीलम खंडेलवाल अपने 10 वर्षीय बेटे हितांश खंडेलवाल को ट्यूशन छोडऩे के लिए स्कूटर से जा रही थी।

Read More: Thriller Story: रफ्तार के नशे में चूर कार सवारों ने उजाड़ दिए दो परिवार, जिस बेटे को कंधे पर बिठाया उसकी अर्थी देख बेहोश हुए पिता

छोटे चौराहे के पास से गुजरते समय अचानक चाइनीज मांझा चेहरे को चोटिल करते हुए निकला। नीलम ने एकदम स्कूटर रोक दिया। मांझे से उसका चेहरे पर कट लग गया और खून बहने लगा।

Read More: पुलिस को खुली चुनौती दे रहे चोर, डी आर एम दफ्तर से दिन दहाड़े रेलवे अधिकारी की सरकारी कार 8 मिनट में उड़ा ले गए

कुछ लोगों ने महिला को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। डॉक्टर ने महिला के नाक व चेरहे पर टांके लगाए। नाक के पास तो घाव हड्डी तक
हो गया। नीलम के पति पीयूष खंडेलवाल ने बताया कि नीलम के साथ बेटे के भी चाइनीज मांझे से चोट लग जाती

Read More: 10 माह बाद देखा, देखा भी तो बेटी का शव, बिलख-बिलख कर रो पड़े पिता, सिसकते हुए बोले होशियार थी मेरी बेटी, नहीं कर सकती खुदकुशी

लेकिन उसने मांझे को तत्काल हाथ से ऊपर कर दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग