रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि फुटेज में एक व्यक्ति कार के पास आकर खड़ा हुआ और लॉक तोड़कर कार ले जाता नजर आ रहा है। फुटेज सभी जगह जारी कर चोर व कार की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में जो फुटेज आए हैं, उसमें 3 बजकर 37 मिनट पर कार खड़ी होना व 3.45 मिनट पर कार चोरी कर ले जाना नजर आ रहा है। चोर 8 मिनट में ही टवेरा कार चोरी कर ले गया। संदिग्ध व्यक्ति पहले से वहां खड़ा रैकी कर रहा था। जैसे ही कार आई, उसने पहल आस-पास देखा और लॉक तोड़ा और ले उड़ा। भीमगंजमंडी थानाधिकारी राम खिलाड़ी मीणा ने बताया कि चालक रूपसिंह की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।