शहर में जिम्मेदारों की अनदेखी से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। सघन अभियान चलाए जाने की जगह प्रशासन केवल कुछ चकरियां पकड़कर खानापूर्ति कर रहा है। शहर में जहां आमजन चाइनीज मांझे की चपेट में आ रहे हैं वहीं पक्षियों की उड़ान भी संकट में है। रविवार को भी डीसीएम, बोरखेड़ा व डीसीएम में कुछ पक्षी घायल हो गए। चायनीज मांझे एक कबूतर का पंख कट गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।