
कोटा . मुजफ्फरपुर से बान्द्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस 23 घंटे से ज्यादा देरी से चलने के कारण ट्रेन सोमवार को कोटा जंक्शन नहीं पहुंची। यह ट्रेन कोटा सुबह 10.45 बजे आती है, लेकिन इसके मंगलवार को सुबह 9.30 बजे तक कोटा पहुंचने की संभावना है। बान्द्रा जाने वाले पवन ने बताया कि स्टेशन पर आया तो पता चला कि ट्रेन कई घंटे देरी से से है।
Read More: कोटा की हवा में बिछा मौत का जाल काटेगी पुलिस
जब एकीकृत पूछताछ सेवा पर जानकारी ली तो पता चला कि यह ट्रेन 23 घंटे देरी से चलने के कारण आज नहीं कल आएगी। इसी तरह गाजीपुर सिटी-बान्द्रा सुपरफास्ट 9 घंटे विलम्ब हुई और पटना-कोटा एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से पहुंची। इस कारण कोटा-पटना एक्सप्रेस भी दोपहर के बजाय रात में कोटा से रवाना हो सकी। निजामुद्दीन-त्रिवेन्द्रम सुपरफास्ट तीन घंटे देरी से कोटा पहुंची। यात्री किशन सिंह ने बताया कि वे दोपहर 12.15 मथुरा स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेन निर्धारित समय के बजाय तीन घंटे देरी पहुंची और कोटा पहुंचते-पहुंचते रात हो गई। इसके अलावा केरला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटे 25 मिनट, अमृतसर से आने वाली स्वर्ण मंदिर मेल 1 घंटे 25 मिनट देरी से पहुंची। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2 घंटे 11 मिनट, कटरा-जामनगर सपुरफास्ट 2 घंटे और जोधपुर-इंदौर इंटरसिटी 2 घंटे देरी से पहुंची।
Read More: खुलासा: कोटा में नोट छाप रहे हॉस्टल संचालक, बच्चों की खैरियत पूछना तो दूर उनकी शक्ल तक नहीं देखते
गौरतलब है कि कोहरे का प्रकोप ज्यादा बढऩे से घंटों देरी से आने वाली ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो गया है। कोटा जंक्शन पर 5 जनवरी को 25 से ज्यादा ट्रेनें देरी पहुंची। हालात ये सुबह आने वाली ट्रेनें देर रात तक कोटा पहुंच रही हैं। कई घंटे 10 घंटे से भी ज्यादा देरी से पहुंच रही हैं। एकीकृत पूछताछ केन्द्र पर ट्रेनों के आगमन के संभावित समय की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
Read More: कोटा के गर्ल्स हॉस्टलों को खंगाला तो मिले बेहद चौंका देने वाले हालात, जानकर आप भी हो जाएंगे...
कौनसी ट्रेन कितनी देरी से पहुंची मुजफ्फरपुर-बान्द्रा अवध एक्सप्रेस 14 घंटे आसनसोल-भावनगर पारसनाथ 13 घंटे 24 मिनट कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 10 घंटे भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 9 घंटे 24 घंटे हरिद्वार-बान्द्रा एक्सप्रेस 9 घंटे बान्द्रा-कानपुर सुपरफास्ट 8 घंटे उधमपुर-कोटा एक्सप्रेस 7 घंटे 26 मिनट पटना-कोटा एक्सप्रेस 6 घंटे 30 मिनट, कोचुवेली-अमृसर सुपरफास्ट 3 घंटे सराह रोहिल्ला-इंदौर इंटरसिटी 3 घंटे 10 मि. वडोदरा-कोटा पैसेंजर 2 घंटे 42 मिनट निजामुद्दीन-उदयपुर मेवाड़ 3 घंटे 32 मिनट हल्दीघाटी पैसेंजर 2 घंटे 10 मिनट देरी से चल रही है।
Updated on:
9 Jan 2018, 11:36 AM IST
Published on:
8 Jan 2018, 7:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.