कोटा . कैथून व कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को दो कार चालकों की लापरवाही के कारण दो व्यक्तियों की जान चली गई। जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। कैथून थाना क्षेत्र स्थित ताथेड़ फोरलेन पुलिया पर कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दो जने घायल हो गए। इन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।