जिले में 4 से 18 दिसम्बर 2017 तक 2 लाख 66 हजार 307 लोगों का सर्वे किया गया था। करीब 400 कर्मचारी लगाकर 200 टीमें बनाई गई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा सहयोगिनी, सुपरवाइजर सहित कई लोगों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। सर्वे के दौरान जिनका वजन कम था उनकी टीबी की जांच कराई। इसमें 35 नए रोगी सामने आए।