गौरतलब है कि कोटा में कई मल्टी फलैक्स टॉकीज है लेकिन नटराज इनकी अपेक्षा में सस्ता व बड़ी स्क्रीन वाला टॉकिज है। नटराज के बंद होने से स्टेशन क्षेत्र के लोग निराश हो गए हैं। इस क्षेत्र में यह अकेला ही टॉकिज था। अब सिनेमाप्रेमियों को अब शहर के अन्य सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पूर्व में भी टॉकिज बंद हो गया था। इसे बाद में रिलायंस ने रिनोवेशन कर फिर से शुरू किया था।