29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कव्वालियों से ऐसा समां बंधा की देर रात तक झूमते रहे लोग

चन्द्रघटा क्षेत्र में हजरत दूल्हेशाह बाबा का 70वां उर्स अकीदत के साथ मनाया। बाबा के आस्ताने पर चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 12 Jan 2018, 8:29 PM IST

URS

कोटा . चन्द्रघटा क्षेत्र में हजरत दूल्हेशाह बाबा का 70वां उर्स अकीदत के साथ मनाया। बाबा के आस्ताने पर चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ की गई। कव्वालियों की महफिल भी सजी। कपासन के इकबाल चिराग ने सूफियाना अंदाज में एक से बढ़कर एक कई उम्दा कलाम पेश कर समां बांधा।

Read More: Thriller Story: रफ्तार के नशे में चूर कार सवारों ने उजाड़ दिए दो परिवार, जिस बेटे को कंधे पर बिठाया उसकी अर्थी देख बेहोश हुए पिता

चिराग ने अगर राह में मिल जाए कोई मगता मोहम्मद का उसे यह कहकर दे देना सह सदगा मोहम्मद का....सरीखे कलाम पेश कर अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर किया। कव्वाल आवेश आफताब साबरी ने भी कई उम्दा शेर पढ़े। उन्होंने दूल्हे शाह बाबा तेरी शान अल्लाह रे अल्लाह...जैसे कलाम पेश कर जमकर तालियां बटोरी।

Read More: पुलिस को खुली चुनौती दे रहे चोर, डी आर एम दफ्तर से दिन दहाड़े रेलवे अधिकारी की सरकारी कार 8 मिनट में उड़ा ले गए

कार्यक्रम की सरपरस्ती बाबा शकील कुरैशी ने की। कोटा वक्फ कमेटी के सीनियर डिप्टी चेयरमैन वाहिद कुरैशी, हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान व अन्य गणमान्य शामिल हुए। इस मौके पर लंगर का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन देर रात तक चला। कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन हुआ।

Read More: 10 माह बाद देखा, देखा भी तो बेटी का शव, बिलख-बिलख कर रो पड़े पिता, सिसकते हुए बोले होशियार थी मेरी बेटी, नहीं कर सकती खुदकुशी

गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस आज

मदनी यूथ फाउण्डेशन सोसायटी की ओर से शनिवार को विज्ञान नगर स्थित नूरी जामा मस्जिद के पास गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

सोसायटी के अध्यक्ष मोइनुद्दीन सागर ने बताया कि मुख्य वक्ता यूपी के मुफ्ती अख्तर हुसैन अलीमी मुख्य वक्ता होंगे। सरपरस्ती अब्दुल वहीद कादरी करेंगे। मौलाना फज्ले हक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग