कोटा

#Sehatsudharosarkar: खड़ा किया कचरे का टीला, 20 दिन में 5 को डेंगू ने लीला

कोटा. डीसीएम क्षेत्र में डेंगू व मौसमी बीमारियां पैर पसार रही है। इसके चलते 20 दिन में पांच जनों की मौत हो गई है।

2 min read
Sep 24, 2017
कोटा. डीसीएम क्षेत्र में डेंगू व मौसमी बीमारियां पैर पसार रही है। इसके चलते 20 दिन में पांच जनों की मौत हो गई है।

कोटा . डीसीएम क्षेत्र में डेंगू व मौसमी बीमारियों के पैर पसारने व 20 दिन में पांच जनों की मौत के बाद राजस्थान पत्रिका ने इसकी तह तक जाने की कोशिश की। इस दौरान सबसे बड़ा कारण यहां जीएसएस की जमीन पर बनाया गया ट्रेचिंग ग्राउंड है। इस गंदगी-कचरे के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं और लोगों को बीमार कर रहे हैं।

नगर निगम ने गुपचुप तरीके से जीएसएस की जमीन पर मिनी ट्रेंचिंग ग्राउंड बना दिया है। रोजाना डम्पर शहर का कचरा एकत्र यहां डाल रहे हैं। इससे यहां कचरे ने टीले का रूप ले लिया है। डीसीएम क्षेत्र में इन्द्रगांधी नगर, प्रेम नगर व कंसुआ में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। हर घर में लोग बीमार हैं। मौतों के बावजूद निगम अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।


Read More: इन फलों के सेवन से बढ़ती है प्लेटलेट्स, डेंगू से मिलती है मुक्ति

खाली हो गई बस्ती
डीसीएम निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि इन्द्रा गांधी नगर के पीछे जीएसएस है। यहां खाली जमीन पड़ी है। यहां गुपचुप तरीके से डम्पर आते हैं और कचरा डालकर चले जाते हैं। ऐसा पिछले एक माह से चल रहा है। पहले यहां इन्द्र गांधी नगर में जाने के लिए तीन रास्ते थे। कचरे के कारण दो बंद हो गए। अब तीसरा भी बंद होने वाला है। यहां आस-पास फैक्ट्रियों में काम करने वालों की बस्ती थी। दुर्गंध के कारण वह भी खाली हो गई। लोग यहां से पलायन कर चुके हैं।

दिनेश बैरवा, प्रसिद्धनारायण तिवारी, महिमा, दिलखुश व एक अन्य की डेंगू के चलते जान चली गई।


करेंगे प्रदर्शन
एससी कांग्रेस सचिव विनोद बुर्ट ने कहा कि डीसीएम क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। चिकित्सा विभाग व नगर निगम की ओर से इसे लेकर कोई सजगता नहीं दिखाई जा रही। इलाके में दवाई का छिड़काव, फोगिंग भी नहीं हुई है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आन्दोलन करना पड़ेगा।


उपमहापौर सुनीता व्यास का कहना है कि इन्द्रा गांधी जीएसएस की जमीन पर कचरा डालने की कोई परमिशन नहीं दी है। कोई कचरा डाल रहा है तो इसे दिखवाएंगे। कचरा उठवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

डिग्री होगी डिजीटल, कागजों से मुक्ति
Published on:
24 Sept 2017 08:03 pm
Also Read
View All