5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#SehatSudharoSarkar: डेंगू बरपाने लगा अब बच्चों पर कहर, 2 मासूम हुए शिकार

कोटा. शहर में डेंगू व स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को डेंगू से 2 साल की महिमा व 10 साल के दिलखुश को लील गया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Sep 23, 2017

#SehatSudharoSarkar: Death of 2 Child Due to Dengue

कोटा. शहर में डेंगू व स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को डेंगू से 2 साल की महिमा व 10 साल के दिलखुश को लील गया।

कोटा . शहर में डेंगू व स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब यह बच्चों को शिकार बनाने लगा है। शनिवार को डेंगू से 2 साल की महिमा व 10 साल के दिलखुश को लील गया। इस सीजन में कोटा संभाग में डेंगू से सात, स्वाइन फ्लू से 34 मौते हो चुकी है।

Read More: कांग्रेस के बाद भाजपाई भी आए विरोध में जला डाले स्मार्ट मीटर


चिकित्सा प्रबंधन ने बताया कि महिमा भारद्वाज (2) को 16 सितम्बर को तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसे डेंगू बताया। 23 को दोपहर 3 बजे उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार डीसीएम क्षेत्र के प्रेमनगर तृतीय निवासी दिलखुश मीणा (10) को पांच दिन पहले हल्का बुखार आया। दो दिन घर पर ही उपचार चला। उसके बाद शुक्रवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां जांच में डेंगू आया। प्लेट्लेट्स 13 हजार ही रह गई। उसे एडीपी भी चढ़ाई गई, लेकिन शनिवार को सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

Read More: Video: राजस्थान के इस बड़े अस्पताल हो रहा मरीजों की जान से खिलवाड़, सोनोग्राफी में भी लगाया जुगाड़

इकलौता था पुत्र

प्रेमनगर तृतीय निवासी नरेश नागर ने बताया कि मृतक दिलखुश रमेश मीणा का इकलौता पुत्र था। उस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दिलखुश डीसीएस स्कूल का स्टूडेंट था। उसकी एक छोटी बहन है। उन्होंने बताया कि दिलखुश व कुछ दोस्तों ने दो-तीन दिन पहले ही रावण का पुतला भी तैयार किया था। वे विजयादशमी पर उसका दहन करने वाले थे, लेकिन वह खुशी भी काफूर हो गई। दिलखुश के चले जाने से मौहल्ले में सप्तमी पर होने वाला जागरण भी निरस्त कर दिया। हनुमान मीणा ने बताया कि मौहल्ले में काफी गदंगी व्याप्त है। नाले-नालियां जाम पड़ी है। मच्छर पनप रहे हैं, लेकिन पार्षद व निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है।


Read More: काॅलोनियों में लगे बीमारियों के ढ़ेर, नगर निगम नहीं ले रहा सुध


आज यह मामले सामने आए

कोटा संभाग में स्वाइन फ्लू के 5 व डेंगू के 29 एलाइजा पॉजीटिव सामने आए हैं। स्वाइन फ्लू के कोटा का 1, टोंक 1, झालावाड़ 1, बारां 2 तथा डेंगू के कोटा के 28 व पीपल्दा का 1 एलाइजा पॉजीटिव आए है।