5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काॅलोनियों में लगे बीमारियों के ढ़ेर, नगर निगम नहीं ले रहा सुध

कोटा. विज्ञान नगर स्थित पीएनटी कॉलोनी में डाक विभाग की कॉलोनी के चारों तरफ कई वर्षों से गंदगी व कचरा फैला हुआ है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Sep 23, 2017

Garbage and Dirt Spread in Colonies of Kota

कोटा. विज्ञान नगर स्थित पीएनटी कॉलोनी में डाक विभाग की कॉलोनी के चारों तरफ कई वर्षों से गंदगी व कचरा फैला हुआ है।

कोटा. विज्ञान नगर स्थित पीएनटी कॉलोनी में डाक विभाग की कॉलोनी के चारों तरफ कई वर्षों से गंदगी व कचरा फैला हुआ है। नगर निगम सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा। दुर्गंध की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।

Read More: Shardiya Navratri: आशापूरा मां के इस मंदिर में बनी थी रावण से युद्ध करने की रणनीति
स्थानीय निवासी सुशील जांगिड़ ने बताया कि गंदगी के कारण बीमारियां फैल रही है। कॉलोनी की चारदीवारी भी जगह-जगह से टूटी हुई है। आवारा मवेशी कचरे के ढेर में मुंह मारते हैं और जगह-जगह कचरा फैला देते हैं।

Read More: आशा पारीक के हत्यारों को हुई उम्रकैद, कोटा की एडीजे कोर्ट ने सुनाई सजा
नगर निगम प्रशाासन को समसस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। इसी तरह बजरंग नगर क्षेत्र में त्रिवेणी आवास कॉलोनी में भी गंदगी से बाशिंदों का बुरा हाल है।

Read More: कॉल डिटेल पर टिकी पुलिस जांच, नहीं लग रहा हत्यारों का सुराग
खाली भूखण्डों में पानी भरा हुआ है। जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासी इंदु अग्रवाल ने बताया कि पानी की टंकी व उनके घर के पास कई खाली भूखण्ड हैं। जिनमें पानी भरा होने के कारण उनके मकान की दीवारों में सीलन आ चुकी है। एक साल से यह समस्या बनी हुई है। कचरा भी समय पर नहीं उठ रहा।

Read More: कोटा डिपो के कंडक्टरों में अफसरों के खिलाफ रोष, चहेते परिचालक बैठे हैं दफ्तरों में बाकी कर रहे लगातार ड्यूटी
नालियों व प्लाटों में भरे गंदे पानी की भी सफाई नहीं हो रही। कभी-कभार सफाईकर्मी आते हैं तो नाममात्र की सफाई कर चले जाते हैं। निगम प्रशासन व पार्षदों का समस्या पर ध्यान नहीं देने से रहवासियों का बुरा हाल है।

Read More: लड़कियों को बीएड इंटर्नशिप करनी है तो 100 किमी दूर पढ़ाने जाओ