5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉल डिटेल पर टिकी पुलिस जांच, नहीं लग रहा हत्यारों का सुराग

दो माह में भी नहीं लगा दम्पती के हत्यारों का सुराग। पुलिस की मोबाइल कॉल डिटेल पर अटक कर रह गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

ritu shrivastav

Sep 23, 2017

Double murder in kota, Mobile call detail, Police Research, Crime, Crime in Kota,  Police in Kota,  Kota, Kota News, Rajasthan Patrika, Patrika News, अपराध, कोटा, पत्रिका, राजस्थान पत्रिका, पत्रिका कोटा

कॉल डिटेल पर टिकी पुलिस जांच, नहीं लग रहा हत्यारों का सुराग

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात घर में घुसकर गला रेतकर वृद्ध दम्पती की हत्या के मामले में पुलिस दो माह बाद भी आरोपितों का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। लेकिन उससे भी काेई सुराग हाथ नहीं लगा।

Read More:आशा पारीक के हत्यारों को हुई उम्रकैद, कोटा की एडीजे कोर्ट ने सुनाई सजा

भरपूर प्रयासों के बावजूद हाथ खाली

15 जुलाई की देर रात रेलवे से रिटायर्ड बजरंगसिंह नरूका व उनकी पत्नी की बदमाशों ने घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना स्थल, क्षेत्र और मृतक परिवार के सभी रिश्तेदारों से पूछताछ की। एसपी व एएसपी ने भी कई दिन तक थाने में ही कैम्प कर अनुसंधान किया। पुलिस के मुखबिर तंत्र से लेकर स्पेशल टीम तक ने पूरे प्रयास कर लिए। बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली ही रहे।

Read More: Shardiya Navratri: आशापूरा मां के इस मंदिर में बनी थी रावण से युद्ध करने की रणनीति

चुनौती बन गया मर्डर केस

सूत्रों के अनुसार पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। वारदात के समय के एक से दो घंटे के भीतर उस क्षेत्र की रेंज में आए हर मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। हजारों की संख्या में कॉल डिटेल का पुलिस अब तक पता लगा सकी है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी भी यही कह रहे हैं कि ब्लाइंड मर्डर केस है। पुलिस इसे चुनौती के रूप में लेकर अनुसंधान कर रही है। इसमें समय लग रहा है, लेकिन परिणाम जल्द आएंगे।

Read More: लड़कियों को बीएड इंटर्नशिप करनी है तो 100 किमी दूर पढ़ाने जाओ

नामजद फिर भी नहीं मिल रहा आरोपित

भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी व्यवसायी दुर्गेश मालवीय की हत्या का आरोपित भुवनेश शर्मा नामजद होने के बाद भी पुलिस उसे अभी तक नहीं तलाश पाई है। 10 अगस्त की रात को रेलवे स्टेशन के सामने सरे बाजार दुर्गेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपित भुवनेश शर्मा फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित आखिर कब तक भागेगा, पुलिस टीमें उसे तलाश कर रही हैं।