कोटा

Dog Attack: घर के बाहर खेल रही मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला, इस कदर काटा, अब करानी पड़ेगी प्लास्टिक सर्जरी

राजस्थान के कोटा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नयापुरा इलाके में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
Feature image
फाइल फोटो

कोटा। शहर में आवारा कुत्तों का खतरा एक बार फिर सामने आया है। नयापुरा इलाके में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान कुत्ते ने पहले बच्ची के पैर पर काटा, फिर हाथ और उसके बाद चेहरे, होंठ और जबड़े पर गहरे जख्म कर दिए।

बच्ची की चीख सुनकर दौड़े परिजन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता बच्ची को मुंह में दबाकर खींचने की कोशिश भी करने लगा। बच्ची की चीखें सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद डंडे से वार कर कुत्ते को भगाया, तब जाकर उसकी जान बच सकी।

निजी अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक चेहरे और जबड़े पर गहरे कट लगे हैं और बच्ची की प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ेगी। फिलहाल उसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची के चाचा भावेश ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और कई बार शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

यह वीडियो भी देखें

गौरतलब है कि दो दिन पहले बूंदी जिले के एक सरकारी स्कूल में भी कुत्ते के हमले में एक छात्रा घायल हो गई थी, जिसका इलाज भी एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

Published on:
14 Feb 2026 05:51 pm