कोटा

कोटा में सफाई में भी खेल रहे राजनीति के दाव, विपक्ष का कर दिया सफाया, उधर सफाई करने वाले ही फैला रहे गंदगी

कोटा. निगम की ओर से एक तरफ तो घर-घर कचरा संग्रहण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं।

2 min read
Jan 03, 2018

स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने शहर के सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था लागू करने का दावा किया लेकिन प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका के वार्ड 18 में यह व्यवस्था शुरू नहीं की गई। निगम अब तक 65 में से 64 वार्डों में घर घर कचरा संग्रहण शुरू कर दिया है। सिर्फ सुवालका का ही वार्ड इस शुरूआत से वंचित है। सुवालका का आरोप है कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष होने के कारण ही उनके वार्ड में घर-घर कचरा संग्रहण टिपर नहीं दिए गए हैं। सफाई में भी भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कचरा घर घर संग्रहण शुरू नहीं हुआ तो जनता को साथ लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

बधाई पर लगी जे के लोन में पाबन्दी, जानिए क्या है माजरा

घरो के बहार ही डाला कचरा

शहर में निगम की ओर से एक तरफ तो घर-घर कचरा संग्रहण पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ निगम के ही लापरवाह कर्मचारी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को नयापुरा की छोटी पुलिया के पास देखने को मिला। एक टिप्परकर्मी घर-घर से कचरा संग्रहण कर नयापुरा की छोटी पुलिया के सामने बने घरों के सामने कचरा डाल गया।

Read More: बूंदी में बवाल: पुलिस से भिड़े बंद समर्थक, गिरफ्तार किया तो शहर में लगा दी आग, तस्वीरों में देखिए पल-पल का हाल

लोगों को पता चला तो उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह टिप्पर छोड़कर भाग गया। लोगों ने टिप्पर जब्त कर महापौर को सूचना दी। महापौर के दखल के बाद स्थानीय पार्षद पति कौशल मेहरा मौके पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही नयापुरा छोटी पुलिया निवासी भानु मेघवंशी सहित ने लोगों ने उन्हें खरी-खरी सुना दी। कौशल मेहरा ने बताया कि यह निगम के स्थायी कर्मचारी नहीं है। यह हाथ ठेले वाला है, लेकिन उसने गलत किया है। यहां कचरा डालने के लिए नहीं कहा गया था। टिप्परकर्मी को पाबंद करेंगे। आगे से यहां कचरा नहीं डाला जाएगा।
सिर्फ नेता प्रतिपक्ष के वार्ड में नहीं घर-घर कचरा संग्रहण

ये भी पढ़ें

OMG ! अब भगवान के दर्शन के लिए भी टैक्स
Published on:
03 Jan 2018 07:40 pm
Also Read
View All