8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के हाथों में थमा दिए ये कैसे हथियार, तलवार से भी तेज है इसकी धार, चले तो कट जाती है गर्दन

कोटा संभाग में इन दिनों बच्चों के हाथों में तलवार से भी घातक हथियार थमा दिए गए हैं। जिसकी धार तलवार से भी तेज है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 3 Jan 2018, 7:04 AM IST

Chinese Manja

कोटा . नगर निगम टीम ने चायनीज मांझे के खिलाफ सोमवार को फिर कार्रवाई की। टीम ने दो स्थानों पर पतंगों की दुकानों पर जांच कर 36 से अधिक चकरी मांझा जब्त किया। अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि टीम की ओर से मोहन टॉकिज रोड स्थित पतंग विक्रेताओं के यहां जांच की गई तो दो दर्जन से अधिक चायनीज मांझा जब्त किया गया। टीम ने खेड़ली फाटक स्थित दुकान से भी एक दर्जन से अधिक चायनीज मांझे की चकरियां जब्त की। व्यास ने बताया कि टीम चायनीज मांझा नहीं बेचने की भी समझाइश कर रही है।

Read More: आईजी और सांसद में तकरार, बंसल बोले- Law & Order तोडऩे वालों को तोड़ देंगे, बिरला का पलटवार-घर का राज नहीं

गौरतलब है कि गत दिनों काला तालाब स्टेशन पर चाइनीज मांझे से एक दो साल के बालक की गर्दन कट गई। परिवार वाले उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी गर्दन में 5 टांके लगे। काला तालाब निवासी कैलाश कुमार का 2 साल का बेटा हिमांशु छत पर था। उसी दौरान एक पतंग कट कर आई। दो बालक उसे पकडऩे दौड़े।

Read More: बूंदी में मचा बवाल, बंद समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, माहौल गर्माया

इसी दौरान हिमांशु बीच में आया गया। मांझा उसकी गर्दन पर लगा और उसके काफी बड़ा कट लग गया। उसके खून निकलने लगा तो परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल भागे। हालांकि उसके टांके लगने के बाद उसकी हालत ठीक है। गौरतलब है कि चाइनीज मांझे से अब तक कई पक्षी भी घायल हो चुके हैं। दो दिन पहले भी एक कबूतर बुरी तरह से घायल हो
गया था।

Read More: Video: बूंदी में बवाल : दिनभर हंगामें के बीच बंद रही दुकानें, अब 5 जनवरी तक बंद रहेगा इंटरनेट


चाइनीज मांझे से किया सावचेत
भाजपा महिला मोर्चा ने चाइनीज मांझे के खतरों से लोगों को सावचेत किया है। जिला उपाध्यक्ष रेखा पंचोली ने बताया कि दादाबाड़ी क्षेत्र में पम्पलेट वितरित कर पतंग विक्रेताओं, बच्चों व आमजनों को चाइनीज मांजे से होने वाले नुकसान, लोगों और पक्षियों की जान को होने वाले खतरे के बारे में बताया। कई लोगों ने दुष्परिणाम देखते हुए इनका उपयोग नहीं करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ऋषि, मंडल महामंत्री मनोज निराला, उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, भाजपा सेवा वाहिनी की सदस्य छवि तिवारी, ज्योति गौतम, रजनीबाला शर्मा, राजी सक्सेना व शशि पारीख उपस्थित रही।