कोटा

कुछ दिन टोल फ्री,बाद में होगी करोड़ो की कमाई

डेढ़ किमी का ब्रिज को पार करने के लिए 54 किमी का टोल देना होगा। अनुमान है कि हर साल ब्रिज 50 करोड़ का रेवेन्यू देगा। 

2 min read
Aug 30, 2017
Hanging Bridge, Hanging Bridge in Kota, Hanging Bridge Accident, Hanging bridge inauguration, Kota Administration,  East West Corridor Project, Politics in Kota, Kota , Kota News, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika, हैंगिंग ब्रिज, ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर परियोजना, कोटा प्रशासन, राजस्थान पत्रिका, कोटा हैंगिंग ब्रिज
कुछ दिन टोल फ्री,बाद में होगी करोड़ो की कमाई

हैंगिंग ब्रिज से गुजरने वाले चौपहिया वाहन चालकों के लिए टोल फ्री लुत्फ कुछ दिनों का ही है। इसके बाद टोल चुकाकर ही इस ब्रिज से गुजरा जा सकेगा। पुल के दोनों सिरों के पास दो टोल प्लाजा बनाए जाएंगे। यहां कुल 27.5 किमी की दूरी का टोल होगा। यही नहीं, इस साढ़े 27 किमी में भी जो टोल राशि ली जाएगी वह करीब 54 किमी के बराबर होगी। इस तरह यह ब्रिज हर साल करीब 50 करोड़ रुपए राजस्व देगा। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार यहां जल्द ही टोल स्थापित कर दिए जाएंगे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नोटिफिकेशन के बाद ही टोल राशि की गणना और निविदा आदि की प्रक्रिया होगी।

27 किमी का टोल करीब 54 किमी के बराबर होगा

यही नहीं, इस साढ़े 27 किमी में भी जो टोल राशि ली जाएगी वह करीब 54 किमी के बराबर होगी। इस तरह यह ब्रिज हर साल करीब 50 करोड़ रुपए राजस्व देगा। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार यहां जल्द ही टोल स्थापित कर दिए जाएंगे। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नोटिफिकेशन के बाद ही टोल राशि की गणना और निविदा आदि की प्रक्रिया होगी।

एेसे मिलेंगे 50 करोड़

यातायात पुलिस उप अधीक्षक श्योराजमल मीणा ने बताया कि शहर से रोजाना 8 से 10 हजार बाहरी वाहन गुजरते हैं। इनमें 5 से 7 हजार हैवी और 2 से 3 हजार छोटे व्हीकल शामिल हैं। मोटे अनुमान के मुताबिक रोज की टोल वसूली करीब 13 लाख होगी। साल में यह आंकड़ा 45 से 50 करोड़ रुपए तक पहुंचेगा।

एेसा रहेगा टोल का गणित

एनएचएआई नियमों के मुताबिक बड़े पुल या स्ट्रक्चर के निर्माण पर दस गुना और बाइपास से गुजरने पर डेढ़ गुना टोल वसूला जाता है।
हैंगिंग ब्रिज 1.5 किमी लंबा है। दस गुने के हिसाब से उस पर 15 किमी का टोल बनता है। यह बाइपास पर है लिहाजा 26 किमी बाइपास का डेढ़ गुना 39 किमी भी इसमें जुड़ेगा। इस तरह कुल 54 किमी का टोल देना होगा गुजरने वाले वाहनों को।

जल्द वाहनों से निर्धारित राशि वसूली जाएगी

एनएचएआई राजस्थान के सीजीएम एमके जैन ने कहा जल्द यहां से आने-जाने वाले वाहनों से निर्धारित राशि वसूली जाएगी, बाकायदा नोटिफिकेशन निकलेगा। इसके बाद टोल राशि की गणना की जाएगी। एजेंसी तय करने की निविदा की कार्रवाई शुरू होगी। इसी के बाद टोल स्थापित होंगे।

Published on:
30 Aug 2017 02:43 pm